scorecardresearch
 

अमरनाथ यात्रा शुरू: पहले जत्थे के साथ गृहमंत्री ने किए दर्शन

अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत गुरुवार को हो गई, जब 8000 से अधिक श्रद्धालु जम्मू और कश्मीर में बनाए गए दो आधार शिविरों से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए.

Advertisement
X
गृहमंत्री राजनाथ सिंह (फाइल)
गृहमंत्री राजनाथ सिंह (फाइल)

अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत गुरुवार को हो गई, जब 8000 से अधिक श्रद्धालु जम्मू और कश्मीर में बनाए गए दो आधार शिविरों से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 6,065 गुरुवार सुबह गांदेरबल जिले में बने बालटाल आधार शिविर से रवाना हुआ, जबकि पहगाम के पास बनाए गए नुनवान आधार शिविर से 2,330 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ. करीब दो महीने तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 अगस्त को समाप्त होगी.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा इंतजाम
जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा, जो श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, गुरुवार को के दर्शन करेंगे. वह पारंपरिक 'पूजा' में भी शामिल होंगे, जो यात्रा की शुरुआत मानी जाती है. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी गुरुवार को पवित्र गुफा में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करेंगे.

समुद्र तल से 14,500 फुट की ऊंचाई पर बनी इस पवित्र गुफा में इस समय बर्फ की एक ऐसी संरचना बनती है, जिसे श्रद्धालु करते हैं. अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर अर्धसैनिक बलों और सेना के जवानों की जगह-जगह तैनाती की गई है.

Advertisement

- इनपुट IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement