scorecardresearch
 
Advertisement
जम्मू-कश्मीर

फूलों की बारिश, हर-हर महादेव के जयकारे... PHOTOS में देखें अमरनाथ यात्रा का भव्य आगाज

Amarnath 2026
  • 1/15

अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हो गई है. अमरनाथ यात्रा सिर्फ धार्मिक नहीं, आस्था का महापर्व मानी जाती है. (Photo: PTI)

Amarnath yatra
  • 2/15

4,800 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा शुरू की. यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है. (Photo: PTI)

amarnath
  • 3/15

57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त को संपन्न होगी. यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम हैं.

Advertisement
amarnath
  • 4/15

अमरनाथ गुफा समुद्र तल से करीब 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं का काफिला कश्मीर घाटी में पहुंचा. (Photo: PTI)

Amarnath
  • 5/15

श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है. अधिकारियों ने सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं हैं. (Photo: PTI)

amarnath yatra
  • 6/15

श्रद्धालुओं के लिए दो मार्ग उपलब्ध हैं. पारंपरिक पहलगाम मार्ग और छोटा बालटाल मार्ग. (Photo: PTI)

amarnath
  • 7/15

बारिश के बीच भी आस्था का उत्साह कम नहीं हुआ है. वहीं, प्रशासन ने यात्रा को सुगम बनाने का भरोसा दिलाया है. (Photo: PTI)

amarnath news
  • 8/15

प्रशासन ने बिना पंजीकरण यात्रा न करने की अपील की है. यात्रा से पहले एडवांस रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य बताया गया है.

amarnath
  • 9/15

बालटाल रूट से अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पवित्र गुफा मंदिर की ओर रवाना हुआ. (Photo: PTI)

Advertisement
Amarnath Pilgrims
  • 10/15

श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आ रही है. बाबा बर्फानी के दर्शन की आस ने यात्रा को खास बना दिया है. 

Amarnath Pilgrims
  • 11/15

पहलगाम मार्ग को अमरनाथ यात्रा का पारंपरिक रास्ता माना जाता है. प्राकृतिक सुंदरता के बीच श्रद्धालु आगे बढ़ते हैं. (Photo: PTI)

amarnath
  • 12/15

अमरनाथ यात्रा आस्था, साहस और विश्वास का अनूठा संगम है. कठिन रास्तों के बावजूद भक्तों का उत्साह देखने लायक है. (Photo: PTI)

amarnath
  • 13/15

एक महिला तीर्थयात्री को जुगाड़ से बनी कुर्सी पर पुलिसकर्मी लेकर जा रहे हैं. सुरक्षित यात्रा के लिए सतर्कता को जरूरी बताया गया है. (Photo: PTI)

amarnath yatra news
  • 14/15

आस्था जब बुलाती है तो हजारों किलोमीटर की दूरी भी छोटी लगती है. अमरनाथ यात्रा में यही भावना बार-बार दिखाई देती है. (Photo: PTI)

amarnath yatra
  • 15/15

काफिलों के गुजरने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई. राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर बेस कैंप तक विशेष निगरानी रखी गई है. (Photo: PTI)

Advertisement
Advertisement
Advertisement