scorecardresearch
 
Advertisement
न्यूज़

राष्ट्रपति भवन से हैदराबाद हाउस तक... जापानी PM ताकाइची के भारत दौरे की खास तस्वीरें

modi japan pm
  • 1/7

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची 1 से 3 जुलाई तक तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत आईं. प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद उनका यह पहला भारत दौरा था. इस यात्रा के दौरान उन्होंने नई दिल्ली में 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया.

pm modi japan pm
  • 2/7

शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के बीच आत्मीयता और गर्मजोशी देखने को मिली. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी आपसी विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित है.

pm modi takaechi
  • 3/7

भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आईं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का गुरुवार सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक और गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनकी अगवानी के लिए मौजूद रहे.

Advertisement
pm modi takaechi
  • 4/7

संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सानाए ताकाइची को अपनी छोटी बहन कहकर संबोधित किया और उन्हें जापान की दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता बताया. मोदी की इस टिप्पणी पर ताकाइची ने मुस्कुराकर प्रतिक्रिया दी और बाद में अपने संबोधन में इस रिश्ते का जिक्र भी किया.
 

pm modi japan pm
  • 5/7

हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपनी पहली भारत यात्रा पर आईं प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का हार्दिक स्वागत करता है. ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और एक दूरदर्शी एवं लोकप्रिय नेता हैं.

pm modi japani pm
  • 6/7

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी आपसी विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित है. उन्होंने बताया कि अगले वर्ष दोनों देश राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाएंगे. इस अवसर पर संस्कृति, पर्यटन और क्रिएटिव इकोनॉमी के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत किया जाएगा.

japan pm india visit
  • 7/7

वहीं जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उन्हें छोटी बहन कहे जाने का विशेष उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में यह भावना स्पष्ट हुई कि भारत और जापान का रिश्ता भाई-बहन की तरह मजबूत और भरोसेमंद है. 

Advertisement
Advertisement