हिमाचल की राजधानी शिमला से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां सब्जी मंडी में फल विक्रताओं के बीच जमकर मारपीट हो रही है. फल विक्रेता ने एक-दूसरे के सिर पर सब्जियों की खाली ट्रे से हमला किया. साथ ही दोनों पक्ष एक दूसरे को भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक घरेलू विवाद को लेकर यह घटना हुई.
यह घटना सोमवार शहर के गंज बाजार सब्जी मंडी में सुबह 8 बजे के आसपाल हुई. बताया जा रहा है कि यूपी के जिला सहारनपुर के रहने वाले चाचा और भतीजा के बीच घरेलू विवाद को लेकर बहस शुरू हुई थी. धीरे-धीरे विवाद बढ़ा और बात मारपीट तक पहुंच गई.
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
देखते ही देखते इस विवाद में दोनों तरफ से कई लोग जुड़ गए और मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान क्रेट, ईंटें, डंडे और लात-घूंसे एक-दूसरे पर जमकर बरसे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है.
वहीं पुलिस ने भी दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सब्जी मंडी में दो गुटों में आपस में किसी बात को लेकर बहस बाजी हो गई थी. जिसके चलते दोनों गुट आपस मे भीड़ गए. इस मारपीट की घटना में दो लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं. दोनों पक्षों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा सब्जी मंडी का माहौल खराब न हो. नहीं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.