scorecardresearch
 

पहाड़ घूमने निकले थे दो परिवार, खाई में समा गई गाड़ी... 8 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई जिसमें दो बच्चे, दो दंपत्ति समेत आठ लोग लापता हैं. ये हादसा बैरागढ़ साच-पास-किलाड़ मार्ग पर कालाबन के पास हुआ. बेंगलुरु और छत्तीसगढ़ से आए पर्यटक डलहौजी में टैक्सी शेयर करके सैर पर निकले थे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया है.

Advertisement
X
लापता लोगों में दो बच्चे और ड्राइवर शामिल हैं. (Photo: incredibleindia.gov.in)
लापता लोगों में दो बच्चे और ड्राइवर शामिल हैं. (Photo: incredibleindia.gov.in)

हिमाचल प्रदेश के चंबा के चुराह उपमंडल में एक बड़ा हादसा हुआ है. छत्तीसगढ़ और बेंगलुरु से पहाड़ों की सैर पर आए पर्यटकों की एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई. इस गाड़ी में दो बच्चों और दो दंपत्ति समेत कुल 7 पर्यटक और एक ड्राइवर सवार थे.

बैरागढ़ साच-पास-किलाड़ मार्ग पर कालाबन के पास हुए इस हादसे के बाद से ये आठ लोग लापता हैं. राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहाड़ों और बर्फ की सैर का आनंद लेने के लिए बेंगलुरु से आए एक परिवार ने डलहौजी में एक टैक्सी बुक की थी. उन्होंने डलहौजी में ही रुके छत्तीसगढ़ के एक दूसरे पर्यटक परिवार के साथ अपनी टैक्सी शेयर करने की बात कही. दूसरा परिवार भी इसके लिए राजी हो गया. 

GPS से ट्रैक की टैक्सी

ये दोनों परिवार ड्राइवर समेत टैक्सी में सवार होकर शुक्रवार को बैरागढ़-किलाड़ मार्ग से होते हुए साच जोत की तरफ रवाना हो गए थे. जब ये टैक्सी तय समय पर वापस डलहौजी नहीं लौटी, तो टैक्सी मालिक को फिक्र होने लगी. उन्होंने तुरंत गाड़ी को GPS के जरिए ट्रैक किया. GPS में देखा गया कि गाड़ी कालाबन के पास एक ही स्थान पर रुकी हुई है और उसमें कोई हलचल नहीं हो रही है.

Advertisement

काफी खोजबीन करने के बाद गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई गई. इसके बाद टैक्सी मालिक ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी.

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया दुख, रेस्क्यू में आ रही मुश्किलें

इस हादसे को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर गहरी चिंता जताई है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखी, 'चंबा जिले के कालावन और सतरूंडी के बीच एक गाड़ी (8 लोग सवार) के गहरी खाई में गिरने की खबर बेहद दुखद है. कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और नो-नेटवर्क क्षेत्र होने के कारण राहत और बचाव कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं.'

यह भी पढ़ें: हमीरपुर पुल हादसा: 6 मजदूरों की मौत मामले में एक्शन, कंपनी मालिक समेत 3 पर केस

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि इस मुश्किल समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन, बचाव दल और आम लोगों की कोशिशों से राहत और बचाव अभियान जारी है. राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी जरूरी संसाधन मुहैया करा रही है. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी लापता लोगों के सकुशल होने की कामना की है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement