scorecardresearch
 

ऑटो वाले ने मांगा किराया तो सवारी ने बेल्ट से पीटा, चाकू गोदकर हो गया फरार

सोनीपत में एक मामूली किराए के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब ऑटो चालक पर सवारी ने बेल्ट और चाकू से हमला कर दिया. घायल चालक खुद अस्पताल पहुंचा. घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है, ताकि जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके.  

Advertisement
X
ऑटो वाले ने मांगा किराया तो सवारी ने बेल्ट से पीटा (Photo: itg)
ऑटो वाले ने मांगा किराया तो सवारी ने बेल्ट से पीटा (Photo: itg)

हरियाणा के सोनीपत से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो यह सोचने पर मजबूर करती है कि मामूली विवाद भी किस तरह खतरनाक मोड़ ले सकते हैं. एक ऑटो चालक ने सिर्फ अपना किराया मांगा, लेकिन इसके बदले उसे बेल्ट और चाकू से हमला झेलना पड़ा.

घटना कुंडली थाना क्षेत्र के गांव नाथूपुर के पास की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, अनिल नाम का ऑटो चालक कुंडली बॉर्डर से सवारी लेकर यहां पहुंचा था. सवारी को उसके गंतव्य पर छोड़ने के बाद जब अनिल ने किराया मांगा, तो विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि सवारी ने पहले बेल्ट से उसकी पिटाई की और फिर चाकू से हमला कर दिया.

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल अनिल ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही सिविल अस्पताल पहुंचकर इलाज करवाया. फिलहाल उसका उपचार जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावर को पकड़ लिया जाएगा.  

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement