सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को तगड़ा बदलाव (Gold-Silver Rate Today) देखने को मिला है. अगर आप इन कीमती धातुओं में निवेश या ज्वेलरी खरीदारी का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपके लिए लेटेस्ट रेट अपडेट जान लेना जरूरी है. बात मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX की करें, तो गोल्ड-सिल्वर का दाम चढ़ा है, तो वहीं घरेलू बाजार में भी इसकी कीमतों में तेजी देखने को मिली है. आइए जानते हैं 20, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव... (Photo: ITG)
MCX पर 10 ग्राम सोने का ये भाव
सबसे पहले बात करते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में आए बदलाव के बारे में, तो 5 अक्टूबर की एक्सपायरी वाला MCX Gold Rate 1,52,400 रुपये पर पहुंच गया, जबकि बीते कारोबारी दिन ये कीमती पीली धातु 1,50,809 रुपये पर क्लोज हुई थी. इस हिसाब से देखें, तो वायदा सोना का भाव 1642 रुपये महंगा हो गया. (Photo: Reuters)
घरेलू मार्केट में भी उछला Gold
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com द्वारा अपडेट किए गए गोल्ड-सिल्वर रेट्स पर नजर डालें, तो 24 कैरेट सोना करीब 1000 रुपये की तेजी लेकर खुला और शाम तक करीब 2000 रुपये चढ़ गया. मंगलवार को 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,50,902 रुपये पर बंद हुआ था और इसकी ओपनिंग बुधवार को 1,51,894 रुपये पर हुई. और शाम तक 1,52,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसी तरह, 22 कैरेट सोना (1,51,752 रुपये प्रति 10 ग्राम), 20 कैरेट सोना (1,39,564 रुपये प्रति 10 ग्राम), 18 कैरेट गोल्ड रेट (1,14,272 रुपये प्रति 10 ग्राम) और 14 कैरेट सोने का भाव (89,132 रुपये प्रति 10 ग्राम) है. (Photo: ITG)
1 किलो चांदी अब कितने की?
सोने की कीमत में चेंज के बाद अगर दूसरी कीमती धातु चांदी के भाव की बात करें, तो वायदा कारोबार में 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत (MCX Silver Price) बुधवार को 2,35,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. बीते कारोबारी दिन ये 2,32,118 रुपये पर बंद हुई थी. यानी 1 Kg Silver 3432 रुपये बढ़ गया. (Photo: Reuters)
हाई से अभी भी 1.84 लाख सस्ती
भले ही वायदा कारोबार में चांदी की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला है, लेकिन इस तेजी के बावजूद Silver Price अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी कम है. इस साल जनवरी में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए चांदी की कीमत 4,20,048 रुपये प्रति किलो पर पहुंची थी और यहां से लगातार क्रैश होती चली गई. बुधवार को दाम बढ़ने का बाद भी वायदा चांदी हाई से 1,84,060 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती है. (Photo: ITG)
ज्वेलरी खरीद पर GST+मेकिंग चार्ज
यहां इस बात का ध्यान रहे कि घरेलू मार्केट में सोना-चांदी का भाव आईबीजेए द्वारा अपडेट किए गए रेट्स के मुताबिक देशभर में समान रहता है, लेकिन जब आप ज्वैलरी खरीदने के लिए जाते हैं, तो तय 3 फीसदी जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जिनके जुड़ने से कीमत में इजाफा देखने को मिलता है. मेकिंग चार्ज अलग-अलग राज्य-शहर में अलग-अलग हो सकता है. (Photo: PTI)
(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)