scorecardresearch
 

हरियाणा में CM ने घटाया काफिला, कैबिनेट मीटिंग में साइकिल से पहुंचे मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले देशवासियों से अपील की थी कि हमें पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल संयम से करना है. पीएम की अपील के बाद कई नेता साइकिल का इस्तेमाल करते हुए नजर आए हैं.

Advertisement
X
कृष्ण बेदी ने कहा- पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए लोगों को जितना संभव हो साइकिल चलानी चाहिए. (File Photo: PTI)
कृष्ण बेदी ने कहा- पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए लोगों को जितना संभव हो साइकिल चलानी चाहिए. (File Photo: PTI)

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल ही में बढ़ोतरी की गई है. बताया जा रहा है कि आने वाले समय में कई चीजों के दाम और बढ़ सकते हैं. मिडिल ईस्ट संकट का प्रभाव दुनियाभर में देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा था कि हमें पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल संयम से करना चाहिए और सभी को मिलकर इस दिशा में कदम उठाने चाहिए.

इस अपील का असर अब कई नेताओं के काफिलों में भी दिख रहा है. कई नेताओं ने अपने वाहनों की संख्या कम कर दी है. इस बीच हरियाणा में भी पीएम मोदी की अपील का असर दिखाई दिया है. हरियाणा कैबिनेट बैठक के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी चार वाहनों के काफिले के साथ हरियाणा सचिवालय पहुंचे.

साइकिल लेकर पहुंचे कैबिनेट मंत्री

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और खेल मंत्री गौरव गौतम साइकिल से सचिवालय पहुंचे. इस मौके पर गौरव गौतम ने कहा कि वे साइकिल से सचिवालय आए हैं और उन्होंने अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों से भी ऐसा करने का अनुरोध किया.

कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का महत्व है और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए लोगों को जितना संभव हो साइकिल चलानी चाहिए. उन्होंने बताया कि सरकार इस दिशा में पहले से कदम उठा रही है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे.

Advertisement

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि उनके पास दो गाड़ियां थीं. जब वह फील्ड में जाते हैं तो सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी में ही सफर करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी फॉर्च्यूनर गाड़ी अब सिर्फ चंडीगढ़ में ही रहेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले देशवासियों से अपील की थी कि हमें पेट्रोल-डीजल का संयम से इस्तेमाल करना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement