scorecardresearch
 

'संस्कारी' महिला चोर की अनोखी करतूत, पहले साइकिल चुराई फिर अगले दिन लौटाकर CCTV के सामने जोड़ लिए हाथ

गुजरात के सूरत से चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है. सलाबतपुरा इलाके में एक महिला पहले साइकिल चुराकर ले गई, लेकिन अगले ही दिन उसे उसी जगह वापस रख गई. इतना ही नहीं, उसने वहां लगे CCTV कैमरे की ओर देखकर हाथ जोड़कर माफी भी मांगी. इस अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो.(Photo: Screengrab)
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो.(Photo: Screengrab)

गुजरात के सूरत के सलाबतपुरा इलाके से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और मुस्कुराने पर भी मजबूर कर दिया. आमतौर पर चोरी करने वाला शख्स पुलिस और लोगों से बचता फिरता है, लेकिन यहां एक महिला ने पहले साइकिल चुराई और फिर अगले ही दिन उसे वापस उसी जगह छोड़कर अपनी गलती का अनोखे अंदाज में एहसास कराया.

दरअसल, यह घटना 12 जून 2026 की बताई जा रही है. हालांकि, उस समय साइकिल मालिक ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. अब इस पूरी घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे "संस्कारी महिला चोर" की कहानी बताकर शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सूरत: चाकू से 6 वार, एक मौत, मामा ने भांजे को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

वीडियो में दिखाई देता है कि एक महिला चुपचाप वहां खड़ी साइकिल लेकर चली जाती है. शुरुआत में साइकिल मालिक को लगा कि उसकी साइकिल हमेशा के लिए चोरी हो गई है.

अगले दिन लौटी तो बदल चुका था इरादा

घटना में दिलचस्प मोड़ अगले दिन आया. ठीक उसी समय महिला फिर उसी स्थान पर पहुंची, लेकिन इस बार उसके इरादे चोरी करने के नहीं थे.

Advertisement

महिला अपने साथ वही साइकिल लेकर आई और उसे बिल्कुल उसी जगह खड़ा कर दिया, जहां से उसने एक दिन पहले उसे उठाया था. ऐसा लग रहा था कि उसे अपनी गलती का एहसास हो गया था और वह उसे सुधारना चाहती थी.

साइकिल वापस रखने के बाद महिला की नजर वहां लगे CCTV कैमरे पर पड़ी. कैमरे को देखते ही उसने दोनों हाथ जोड़ लिए और माफी मांगने का इशारा किया. वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे वह कैमरे के जरिए साइकिल मालिक से अपनी गलती के लिए क्षमा मांग रही हो.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग महिला के इस व्यवहार को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स इसे "संस्कारी चोर" बता रहे हैं, तो कई लोगों का कहना है कि गलती मान लेना भी साहस की बात होती है.

देखें वीडियो...

वहीं, जिस व्यक्ति की साइकिल चोरी हुई थी, उसने भी इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई. साइकिल वापस मिलने के बाद मामला यहीं खत्म हो गया.

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि महिला ने साइकिल क्यों चुराई थी और अगले दिन उसे वापस लौटाने का फैसला किस वजह से किया. लेकिन CCTV में कैद इस पूरी घटना ने लोगों का ध्यान जरूर खींच लिया है और सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement