scorecardresearch
 

PM मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर, किसानों को देंगे 19 हजार करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30-31 अक्टूबर 2026 को गुजरात दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वो बनासकांठा और एकता नगर में 14,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. वो PM-किसान योजना की 24वीं किस्त के तहत 19,000 करोड़ रुपए किसानों को जारी करेंगे और राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे.

Advertisement
X
PM मोदी 29-30 अक्टूबर को गुजरात में रहेंगे. (Photo- PTI)
PM मोदी 29-30 अक्टूबर को गुजरात में रहेंगे. (Photo- PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वो बनासकांठा और एकता नगर में 14,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. पीएम मोदी इन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

प्रधानमंत्री देश भर के किसानों को बड़ा उपहार देते हुए PM-किसान योजना की 24वीं किस्त के रूप में 19,000 करोड़ रुपए जारी करेंगे. साथ ही, वो सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के मौके पर आयोजित भव्य 'राष्ट्रीय एकता दिवस' समारोह की अगुवाई भी करेंगे.


पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत 30 अक्टूबर को सुबह लगभग 9:30 बजे बनासकांठा से होगी. सबसे पहले वो एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (ET-IVF) लैब और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) कैटल फार्म का निरीक्षण करेंगे.

सुबह लगभग 10:30 बजे बनासकांठा के भिलडी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 14,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

बनासकांठा में मुख्य आकर्षण और सौगातें

भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC): 127 एकड़ में फैला ये केंद्र अत्याधुनिक 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' के रूप में स्थापित किया गया है. ये कांकरेज मवेशी नस्ल के लिए समर्पित देश का पहला ऐसा केंद्र है, जो पशु प्रजनन और आनुवंशिक सुधार की गति को 10 से 20 गुना तक बढ़ा देगा.

Advertisement

बायो-CNG प्लांट: बनास डेयरी के तहत थराद (75 मीट्रिक टन/दिन) और राधनपुर (100 मीट्रिक टन/दिन) में गोबर प्रसंस्करण क्षमता वाले दो बायो-CNG संयंत्रों की आधारशिला रखी जाएगी.

अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 का विस्तार: अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2A (कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट तक 6 किमी से ज्यादा लंबा, 5 स्टेशन) और फेज-2B (GIFT सिटी से शाहपुर तक 3.3 किमी से अधिक लंबा, 3 स्टेशन) की आधारशिला रखी जाएगी.

अहमदाबाद-मेहसाणा रोड (SH-41) का चौड़ीकरण: लगभग 2,600 करोड़ रुपए की लागत से इस स्टेट हाईवे को 4-लेन से 8-लेन में अपग्रेड और मजबूत करने की आधारशिला रखी जाएगी. इससे अहमदाबाद और उत्तर गुजरात के बीच आवाजाही तेज और सुरक्षित होगी.

बाल-अनुकूल आंगनवाड़ी केंद्र: 800 करोड़ रुपए की लागत वाली इस पहल के तहत राज्य में 4,030 नए बाल-अनुकूल आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखी जाएगी और 361 तैयार केंद्रों का उद्घाटन होगा, जिससे 4 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा.

एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड: इसके तहत लगभग 4,950 करोड़ रुपए की लागत से पूरी हुई 521 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा. इनमें कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, साइलो, पॉलीहाउस और प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र शामिल हैं.

डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर: सनादर में आलू प्रसंस्करण संयंत्र के विस्तार का उद्घाटन होगा और पालनपुर में अल्ट्रा-हाई-टेम्परेचर (UHT) प्रोडक्ट के लिए ऑटोमेटेड स्टोरेज एंड रिट्रीवल सिस्टम (ASRS) की शुरुआत की जाएगी.

Advertisement

नई ट्रेन सेवाएं: प्रधानमंत्री अहमदाबाद (साबरमती)-वाराणसी एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचाराजी-साबरमती MEMU ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

PM-किसान एवं बागवानी क्लस्टर: देश भर के किसानों के खातों में 19,000 करोड़ रुपए की PM-किसान की 24वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी. इसके साथ ही 1.46 लाख हेक्टेयर में फैले 12 बागवानी क्लस्टर के काम की जमीनी शुरुआत होगी, जिससे 1.3 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा मिलेगा. उत्तरी गुजरात के दो क्लस्टर मुख्य रूप से आलू की खेती पर केंद्रित होंगे.

30 अक्टूबर को एकता नगर में 'भारत पर्व' और सांस्कृतिक उत्सव

बनासकांठा के कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री एकता नगर (केवड़िया) पहुंचेंगे. शाम का समय सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के उत्सव को समर्पित होगा.

भारत पर्व 2026 (शाम 5:00 बजे): 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को साकार करने वाले इस उत्सव का प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे. ये पर्व 15 नवंबर 2026 तक चलेगा, जिसमें देश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी लोक कलाओं, व्यंजनों, हस्तशिल्प और पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन करेंगे.

एकता प्रकाश पर्व (शाम 7:45 बजे): थीम-आधारित रोशनी का ये शानदार त्योहार एकता नगर में नाइट टूरिज्म को नया आयाम देगा. 1.5 करोड़ से ज्यादा LED लाइटों से सजे इसके दो प्रमुख आकर्षण हैं- 530 मीटर लंबा 'वैली ऑफ फ्लावर्स' रोड इल्यूमिनेशन (प्राचीन भारत से आधुनिक भारत थीम) और 180 मीटर लंबा 'ग्लो टनल' (भारत की विविधता में एकता थीम).

Advertisement

नर्मदा आरती (रात 8:15 बजे): प्रधानमंत्री पवित्र नर्मदा नदी के तट पर महाआरती में शामिल होंगे.

31 अक्टूबर- सरदार पटेल की 151वीं जयंती

31 अक्टूबर का दिन देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित रहेगा. पीएम मोदी 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर जाकर सरदार वल्लभभाई पटेल की विशाल प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. एकता नगर में 400 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा.

इसके अलावा सीवेज और जल उपचार संयंत्र, फसाड लाइटिंग, नर्मदा घाट का अपग्रेडेशन, IRCTC होटल, रेनफॉरेस्ट, यूनिटी और इको ट्रेल का उद्घाटन होगा. गोरा-भंड्रा सड़क विकास, एकीकृत ज़ीरो वेस्ट स्मार्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, खलवानी इको-टूरिज्म विकास, और कैक्टस और बटरफ्लाई गार्डन का शिलान्यास किया जाएगा.

इसके बाद प्रधानमंत्री एकता नगर में नवनिर्मित 'रेन फॉरेस्ट' और 'वामन वृक्ष वाटिका' का दौरा करेंगे. शाम 5:30 बजे भव्य 'राष्ट्रीय एकता दिवस' समारोह और एकता परेड होगी. शाम लगभग 5:30 बजे प्रधानमंत्री सरदार पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के मुख्य समारोह में हिस्सा लेंगे.

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों की टुकड़ियां अनुशासित परेड में हिस्सा लेंगी. इस साल की परेड में वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) से निपटने में सुरक्षा बलों की ऐतिहासिक सफलताओं और प्रभावित क्षेत्रों में आई शांति व विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा.

Advertisement

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) द्वारा तैयार एक विशेष नाटक का मंचन होगा. इसमें पूर्व में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित रहे 126 जिलों के लगभग 2,000 कलाकार हिस्सा लेंगे, जो शांति और सुरक्षा की ओर अपने क्षेत्रों के परिवर्तन की कहानी पेश करेंगे.

यह भी पढ़ें: 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...', MLC चुनाव में कांग्रेस के सफाए पर PM मोदी के बाद अमित शाह की चुटकी

इसके साथ ही 'वंदे मातरम' थीम पर आधारित भव्य झांकियां निकाली जाएंगी. इसके साथ ही पूरे भारत से आए लगभग 5,000 कलाकार देश की विविधता, शास्त्रीय और लोक नृत्यों का एक विशाल सांस्कृतिक प्रदर्शन करेंगे, जो भारत की अनूठी कलात्मक विरासत और सामूहिक एकता को प्रदर्शित करेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement