रिटायरमेंट के बाद अगर आप हर महीने नियमित कमाई करना चाहते हैं तो इसके लिए नौकरी के दौरान ही प्लानिंग करना जरूरी है. नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) आपकी इस मामले में मदद कर सकता है. इसमें आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करके रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड बना सकते हैं.
अगर आप हर महीने 5000 रुपये जमा करते हैं तो लंबे समय में आपको अच्छी रकम मिल सकती है. ऐसे में अगर आप भी इस योजना में निवेश की तैयारी कर रहे हैं तो आइए जानते हैं आप 20 साल में कितना पैसा बनेगा?
10 फीसदी का अनुमानित रिटर्न
एनपीएस एक ऐसा निवेश है, जो मार्केट लिंक होता है और इसी आधार पर रिटर्न कैलकुलेट होते हैं. मार्केट से जुड़े रहने के कारण आपका निवेश भी प्रभावित हो सकता है. ऐसे में यहां पर हम सालाना रिटर्न 10 फीसदी मानकर चलते हैं.
20 साल तक 5000 रुपये की रकम कितनी होगी?
अगर आप 20 साल तक 5000 रुपये हर महीने जुटाकर जमा करते हैं तो कुल जमा लाख रुपये होगा और आपका अनुमानित फंड 3,16,20,398 रुपये होगा. इसमें आपका एकमुश्त निकासी 2,92,20,398 रुपये होगा और आपको 1,26,48,159 रुपये की एन्युटी खरीदनी होगी.
हर महीने 63,000 रुपये की पेंशन
अब अगर 1.26 करोड़ रुपये की एन्युटी खरीदते हैं और सालाना रिटर्न 6 फीसदी मिलता है तो हर साल आपको ₹7,58,889.54 मिलेगा यानी कि हर महीने की पेंशन करीब ₹63,241 होगी.