गर्मी के इस मौसम में अगर आप भी बाजार से तैयार किया हुआ आम का रस (मैंगो सेक) खरीद कर पी रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि मेहसाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां फूड विभाग ने आम का रस बनाने वाली एक डेयरी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा और नकली मैंगो जूस बरामद किया.
दरअसल गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही ठंडे पेय पदार्थों और खास तौर पर आम के रस की मांग बढ़ जाती है. इसी मांग को पूरा करने के लिए कई जगहों पर लापरवाही और अनियमितताओं का खेल शुरू हो जाता है. लेकिन मेहसाणा फूड विभाग पूरी तरह से अलर्ट है. मेहसाणा फूड अधिकारी वीजे चौधरी और उनकी टीम ने शोभासण गांव में स्थित 'सकर डेयरी' पर अचानक छापेमारी की.
फूड विभाग की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप
यह डेयरी बड़े पैमाने पर आम का रस तैयार कर रही थी. फूड विभाग की टीम ने जब मौके पर जांच की, तो भारी मात्रा में सामग्री बरामद हुई. कार्रवाई के दौरान मौके से 990 किलो आम, 170 किलो तैयार आम का रस और 120 लीटर पेप्सी जब्त की गई है. टीम ने कुल मिलाकर 1200 किलो संदिग्ध माल को अपने कब्जे में लिया है, जिसकी कुल कीमत 58 हजार 100 रुपये आंकी गई है.
फूड विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. सेहत से जुड़े इस मामले में विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है. बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान कुल 1200 किलो सामग्री के साथ 58100 रुपये का माल जब्त किया गया.