scorecardresearch
 

शेर कुंए में गिरा, बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाला

गुजरात के अमरेली जिले में शेरों के कुंए में गिरने की घटनाएं रूक नहीं रही हैं. अब सावरकुंडला तहसील के आदसंग गांव में दो साल का एक शेर कुएं में गिर गया.

Advertisement
X
फाइल फोटो
फाइल फोटो

गुजरात के अमरेली जिले में शेरों के कुंए में गिरने की घटनाएं रूक नहीं रही हैं. अब सावरकुंडला तहसील के आदसंग गांव में दो साल का एक शेर कुएं में गिर गया.

और शेर को बचाने के लिए आठ घंटे लंबा बचाव अभियान चलाया गया.

दरअसल इस इलाके में शेर अक्सर घुमते-घुमते रिहायसी इलाकों में आ जाते हैं और खेतों के बीच बने कुओं में गिर जाते हैं.

कई बार ऐसा हो चुका है कि शेर कुंए में गिरे और उन्हें वक्त रहते हुए बाहर नहीं निकाला जा सका जिससे उनकी मौत हो गई.

लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. वक्त रहते वनविभाग के अधिकारियों को घटना के बारे में बताया गया. वो मौके पर आए और उन्होंने बचाव अभियान शुरू कर दिया.

पहले कुएं में रस्सों से बंधी एक खाट को डाला गया. . फिर बड़ी सावधानी से खाट को ऊपर खींचा गया.

Advertisement

वनविभाग के अधिकारियों के मुताबिक शेर को प्राथमिक उपचार के बाद वापस वन में छोड़ दिया जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement