scorecardresearch
 

गुजरात: कच्छ में अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ के बाद तनाव

उन्होंने इस तरह प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की. माहौल में आए तनाव के चलते पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने प्रतिमा का अपमान करने वाले कुछ अनजान लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ के बाद गांव में फैला तनाव
अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ के बाद गांव में फैला तनाव

गुजरात के कच्छ में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के बाद दलितों का गुस्सा फूट पड़ा है. दलितों में फैले आक्रोश के चलते पूरे गांव में तनाव का माहौल है.

बता दें कि 25 अप्रैल को कच्छ के भीमासर में देर रात अज्ञात लोगों ने पंचायत कचहरी पर रखी गई की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई. इसके बाद सुबह जब गांव वालों की नजर प्रतिमा पर गई तो आनन- फानन में इस मामले को लेकर दलित इकट्ठे हुए.

उन्होंने इस तरह प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की. माहौल में आए तनाव के चलते पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने प्रतिमा का अपमान करने वाले कुछ अनजान लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गांव की महिलाओं ने किया जमकर प्रदर्शन

Advertisement

24 घंटे से ज्यादा वक्त गुजरने के बावजूद किसी की गिरफ्तारी ना होने कि वजह से शुक्रवार को गांव की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया. एकजुट महिलाओं ने जिला एसएसपी के सामने जमकर प्रदर्शन किया.

वहीं दलितों ने इसमें कार्रवाई की मांग को लेकर हाइवे जाम कर दिया. भीमासर गांव के सरपंच दिनेश थुनगारिया का कहना है कि जब तक पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं करेगी, तब तक विरोध जारी रहेगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement