scorecardresearch
 

61 दिन में 9.44 लाख पेटियां! गुजरात के केसर आम ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

Gujarat Kesar Mango: गुजरात के तलाला आम मार्केट में इस साल केसर आम का सीजन ऐतिहासिक रहा. 61 दिनों में 9.44 लाख पेटियों की रिकॉर्ड आवक दर्ज की गई, जो पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा है. बेहतर पैदावार, अच्छी कीमतों और 90 टन निर्यात से किसानों और व्यापारियों को बड़ा लाभ हुआ...

Advertisement
X
UK, दुबई और कनाडा तक पहुंचा गिर का केसर आम.(Photo:Screengrab)
UK, दुबई और कनाडा तक पहुंचा गिर का केसर आम.(Photo:Screengrab)

गुजरात में इस साल केसर आम का सीजन ऐतिहासिक रहा. 61 दिनों तक चले सीजन में तलाला आम मार्केट में करीब 9 लाख 44 हजार पेटियों की आवक दर्ज की गई, जो पिछले दस वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली मानी जा रही है. अच्छी पैदावार और बेहतर गुणवत्ता के कारण किसानों, व्यापारियों और आम प्रेमियों में खुशी का माहौल है.

फलों का राजा कहलाने वाला केसर आम इस साल किसानों के लिए सौगात बनकर आया. तलाला आम मार्केट में दो महीने तक चली खरीद-बिक्री के दौरान कुल 9.44 लाख पेटियों की आवक हुई. पिछले कई वर्षों की तुलना में यह आंकड़ा सबसे अधिक बताया जा रहा है. सीजन के दौरान आम की मांग लगातार बनी रही, जिसके चलते किसानों को अच्छे भाव मिले और व्यापारियों को भी लाभ हुआ.

इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने से आम की पैदावार बेहतर रही. साथ ही केसर आम की क्वालिटी भी अच्छी रही, जिससे बाजार में इसकी मांग बढ़ी. किसानों का कहना है कि उत्पादन और कीमत दोनों संतोषजनक रहे, जिससे उन्हें अच्छा आर्थिक लाभ मिला है.

केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिर का केसर आम छाया रहा. इस सीजन में लगभग 90 टन केसर आम का निर्यात किया गया. यूनाइटेड किंगडम, दुबई, कनाडा सहित कई देशों में लोगों ने गिर के केसर आम का स्वाद चखा. देखें VIDEO:- 

Advertisement

रिकॉर्ड आवक, बेहतर क्वालिटी और निर्यात में बढ़ोतरी के चलते यह सीजन किसानों और व्यापारियों के लिए यादगार बन गया है.

 मैंगो एपीएमसी चेयरमैन संजय शिंगाला ने बताया कि तलाला से केसर आम सीजन के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर गिर सोमनाथ को देश-विदेश में केसर आम की पहचान के रूप में स्थापित किया है. (रिपोर्ट: दिलीपभाई पंजाभाई मोरी)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement