गुजरात के मेहसाणा में शोभासण गांव में फूड विभाग ने एक डेयरी इकाई पर कार्रवाई कर 990 किलो आम, 170 किलो तैयार आम का रस और अन्य सामग्री जब्त की. नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. गर्मी के मौसम में आम के रस और अन्य पेय पदार्थों की मांग बढ़ने के बीच विभाग ने उपभोक्ताओं से भी केवल विश्वसनीय स्रोतों से खाद्य उत्पाद खरीदने की अपील की है