scorecardresearch
 

पिता के सामने बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, नोंचकर खा गया मांस, ऐसे हाल में मिली लाश  

गुजरात के भावनगर जिले के महुवा तालुका स्थित कांतसर गांव में तेंदुए के हमले में पांच साल की बच्ची की मौत से सनसनी फैल गई. बच्ची अपने पिता के साथ बगीचे में थी, तभी तेंदुआ उसे उठा ले गया. घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है और वन विभाग ने तेंदुए की तलाश तेज कर दी है.

Advertisement
X
पिता के सामने बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ (Photo: representational image)
पिता के सामने बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ (Photo: representational image)

गुजरात के भावनगर जिले में तेंदुए के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है. महुवा तालुका के कांतसर गांव में पांच वर्षीय दिव्या गोहिल की तेंदुए के हमले में मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार दिव्या अपने पिता ओधाभाई गोहिल के साथ बगीचे में खेल रही थी. इसी दौरान अचानक एक तेंदुआ वहां पहुंचा और बच्ची पर हमला कर उसे उठाकर ले गया. घटना इतनी तेजी से हुई कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले तेंदुआ बच्ची को निकल गया.

बेटी के गायब होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद दिव्या का शव बगीचे के पास ही बरामद हुआ. उसका शरीर खून से सना था और तेंदुए ने उसकी बांह का मांस भी नोंच लिया था. मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. गांव के लोगों में भी गहरा दुख और भय व्याप्त है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ समय से तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही थीं. अब इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. अधिकारियों ने आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है. कांतसर गांव और आसपास के क्षेत्रों में पिंजरे लगाए गए हैं तथा वन कर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं.

वन विभाग का कहना है कि तेंदुए को जल्द पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र में दोबारा ऐसी कोई घटना न हो और ग्रामीणों में व्याप्त डर को खत्म किया जा सके. 

Input: नितिन गोहिल

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement