scorecardresearch
 

एक पेन की कीमत ₹50 हजार! जापान से अहमदाबाद आ रहे यात्री से 61 डिजाइनर Pen जब्त; कस्टम विभाग भी रह गया दंग

Designer Pen Smuggling: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 30 लाख रुपये के 61 लग्जरी पेन जब्त हैं. जापान से आ रहे यात्री ने कस्टम ड्यूटी बचाने के लिए साजिश रची थी. एक-एक पेन की कीमत 50 हजार रुपये तक. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
X
ड्यूटी बचाने के लिए वियतनाम के रास्ते तस्करी की कोशिश.(Photo:ITG)
ड्यूटी बचाने के लिए वियतनाम के रास्ते तस्करी की कोशिश.(Photo:ITG)

Gujarat News: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय (SVPI) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग (Customs) ने तस्करी के एक अनोखे मामले का भंडाफोड़ किया है.

जापान से वियतनाम होते हुए अहमदाबाद पहुंचे एक यात्री के पास से 61 कीमती डिजाइनर पेन बरामद किए गए हैं. इन पेनों की कुल कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये आंकी जा रही है.

तस्करी का 'स्मार्ट' रूट

आज सुबह वियतजेट की फ्लाइट नंबर VJ 1805 से हो ची मिन्ह सिटी होते हुए जापान से अहमदाबाद पहुंचे एक पुरुष यात्री को संदिग्ध व्यवहार करते हुए पाया गया.

सीमा शुल्क विभाग ने स्कैनिंग के दौरान यात्री के सामान में कुछ संदिग्ध तस्वीरें पाईं, जिसके आधार पर यात्री को रोका गया और उसके सामान की गहन तलाशी ली गई. 

एक पेन की कीमत में आ जाए 'आईफोन'

तलाशी के दौरान, यात्री के सामान से 61 प्रीमियम डिजाइनर और उच्च मूल्य के इंक पेन बरामद हुए. जांच में पता चला कि यात्री ने सीमा शुल्क से बचने के लिए जानबूझकर इन पेनों को छिपाया था. एक पेन की अनुमानित कीमत 40 हजार से 50 हजार रुपये है. 

Advertisement
30 लाख के 'राजशाही' पेन बरामद

जब्त की गई कुल वस्तुओं का अनुमानित बाजार मूल्य 25 से 30 लाख रुपये है. सभी वस्तुओं को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है.

हालांकि, इस पेन की सटीक कीमत अभी तक आधिकारिक रूप से निर्धारित नहीं की गई है, क्योंकि CA इसका मूल्यांकन करेगा. इस मामले में यात्री से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement