उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में बुधवार शाम एक चार मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया. गनीमत रही कि समय रहते भवन को खाली करा लिया गया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. पुलिस के अनुसार, शाम करीब 6 बजकर 38 मिनट पर प्रकाश विहार, गली नंबर-2 स्थित एक मकान के गिरने की सूचना करावल नगर थाने को मिली. सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं. कुछ समय बाद पूरी इमारत भरभराकर ढह गई.