scorecardresearch
 

दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में गिरी फैक्ट्री की छत, 4 लोगों की मौत

दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में शनिवार सुबह एक छत गिर गई जिसमें चार लोगों की दबने से मौत हो गई. इस हादसे में छह लोग छत के मलबे में दब गए थे जिन्हें पास के गुरु गोविंद अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन बाद में गंभीर रूप से घायलों को DDU अस्पताल में शिफ्ट किया गया. छह घायलों में से चार की मौत हो गई.

Advertisement
X
विष्णु गार्डन एरिया में छत गिरी, पहुंची पुलिस टीम (सांकेतिक फोटो)
विष्णु गार्डन एरिया में छत गिरी, पहुंची पुलिस टीम (सांकेतिक फोटो)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • दिल्ली के विष्णु गार्डेन इलाके में छत गिरी
  • छत गिरने से 4 की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती
  • मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम

दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में शनिवार सुबह एक फैक्ट्री की छत गिर गई जिसमें चार लोगों की दबने से मौत हो गई. इस हादसे में छह लोग छत के मलबे में दब गए थे जिन्हें पास के गुरु गोविंद अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन बाद में गंभीर रूप से घायलों को DDU अस्पताल में शिफ्ट किया गया. इनमें से चार की मौत हो गई. 

पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब 10:00 बजे पीएस ख्याला में एक पीसीआर कॉल आई. सूचना मिली कि छत गिर गई है. सूचना मिलते ही फौरन पीसीआर वैन और स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे. फैक्ट्री की छत गिरने की वजह से मलबे में 6 लोग दब गए थे.

मलबे में दबे लोगों को पुलिस और डीडीएम कर्मचारियों ने बाहर निकाला और उन्हें नजदीक के अस्पताल में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया. दो घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

विष्णु गार्डन एरिया में छत गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. शुरुआत में बताया गया कि मलबे में तीन-चार लोग दबे हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि यह इमारत काफी पुरानी थी जहां फैक्ट्री चल रही थी.

Advertisement

फैक्ट्री की यह यह बिल्डिंग उत्तम नगर के रहने वाले सूरज पाल के बेटे महेंद्र पाल की बताई जा रही है. एसडीएम को आगे के कानूनी एक्शन के लिए सूचित किया गया है. पुलिस भी कानूनी कार्रवाई कर रही है. 

देखें: आजतक LIVE TV

इसी तरह 10 नवंबर को दिल्ली के केशवपुरम में तीन मंजिला इमारत गिर गई थी. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई थी. उस दौरान बताया गया कि पुरानी इमारत में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement