scorecardresearch
 

तीस हजारी कांड पर पूर्व अफसर ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को घेरा

पूर्व एसीपी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लीडर के रूप में विफल रहे. उन्हें एक लीडर, आईपीएस अधिकारी और दिल्ली के पुलिस कमिशनर के तौर पर अपनी हार और विफलता को स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

Advertisement
X
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक (फोटो- IANS)
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक (फोटो- IANS)

  • राजेंद्र बख्शी ने लगाया आरोप, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
  • बख्शी बोले- लीडर के रूप में विफल रहे पटनायक

दिल्ली पुलिस के एक चर्चित पूर्व आला अफसर ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से इस्तीफे की मांग की है. दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त एसीपी राजेंद्र बख्शी ने कहा, 'घायल हवलदार को सांत्वना देने के लिए पुलिस कमिश्नर ने बहुत देरी से प्रयास किए. उनके खिलाफ इतनी नाराजगी है, उन्हें शर्म आनी चाहिए.'

राजेंद्र बख्शी ने पटनायक पर उठाए सवाल

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक बख्शी ने आगे कहा, 'अगर पटनायक ने पहले ऐसा किया होता, तो उन्हें अपने ही आदमियों द्वारा इस तरह के का सामना नहीं करना पड़ता.' उन्होंने कहा, 'वह अपने लिए काम करते रहे लेकिन सब कुछ गलत कर दिया. प्रदर्शन सीधे उनके खिलाफ था. उनकी सबसे बड़ी विफलता यह रही कि सभी प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया.'

Advertisement

पूर्व एसीपी ने कहा, 'वह लीडर के रूप में विफल रहे. उन्हें एक लीडर, आईपीएस अधिकारी और दिल्ली के पुलिस कमिशनर के तौर पर अपनी हार और विफलता को स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.'

वकील-पुलिस में विवाद जारी

2 नवंबर से शुरू हुआ हंगामा अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है. का विरोध अभी भी जारी है. वहीं दिल्ली के वकीलों ने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. वकील लगातार दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को बार एसोसिएशन के सदस्यों और दिल्ली पुलिस के सीनियर अफसरों के बीच बैठक आयोजित की गई. पर वहां भी पुलिस और वकीलों के बीच जारी झगड़े का असर देखने को मिला. बैठक में दोनों ओर से तनातनी दिखी और कुछ देर बाद ही वकील वहां से निकल गए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement