scorecardresearch
 

'इतना अहंकार ठीक नहीं...', सोनम वांगचुक को जबरन जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के केजरीवाल

जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के खिलाफ दिल्ली पुलिस के एक्शन पर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा है. आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल से लेकर डिंपल यादव तक ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाया. पुलिस सोनम वांगचुक को लेकर अस्पताल गई है.

Advertisement
X
अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना(Photo: ITG)
अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना(Photo: ITG)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को 21वें दिन दिल्ली पुलिस वहां से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई. दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की सलाह के आधार पर की गई. उन्हें वहां से हटाने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई.

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे समेत कई नेताओं ने आलोचना की है.


केजरीवाल ने साधा निशाना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की. उन्होंने लिखा,'इतना अहंकार ठीक नहीं है. उन्हें जबरन उठाने की बजाय मोदी सरकार को सोनम वांगचुक से बात करनी चाहिए थी. आंदोलन को कुचलने की बजाय देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था सुधारो.सोनम वांगचुक के साथ की गई ज़बरदस्ती मोदी सरकार की हार है.'

वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार सोनम वांगचुक के संसद तक शांतिपूर्ण कूच के आह्वान से डर गई है. इसलिए सुबह-सुबह जंतर-मंतर पर पुलिस भेजकर युवाओं पर लाठीचार्ज कराया गया और सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, ताकि इस आंदोलन को कुचला जा सके.

Advertisement

उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च में देश के युवा, आम जनता और विभिन्न दलों के सांसद शामिल होने वाले हैं. मोदी जी को पता चल चुका है कि सोनम वांगचुक की आवाज अब देश में बहुत बड़ी बनने वाली है, इसलिए उसे दबाने की कोशिश की जा रही है.

संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर भी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि 'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है? मोदी जी, सत्ता का अहंकार ज्यादा दिन नहीं चलता. जिस युवा पर लाठी चला रहे हो, यही आपका तख्त उखाड़ेगा. एक शख्स जो पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन पर है, उसकी मांगें सुनने के बजाय उसे जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया.'

डिंपल यादव और आदित्य ठाकरे ने भी घेरा

समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने भी इस कार्रवाई पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सोनम वांगचुक जी को जबरन हटाना सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को कुचलना है. भाजपा सरकार को अब शांतिपूर्ण विरोध भी बर्दाश्त नहीं है। यह तानाशाही है.'

वहीं, शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि'कितनी शर्मनाक बात है. पूरी दुनिया भारत में लोकतंत्र को बलपूर्वक और बेशर्मी से कुचलते हुए देख रही है. एक अक्षम मंत्री के खिलाफ छात्रों का शांतिपूर्ण विरोध भी अब बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement