scorecardresearch
 

दिल्ली में टला बड़ा हादसा... सफदरजंग के हुमायूंपुर में होटल की बेसमेंट में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने समय रहते पाया काबू

दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव के पास हुमायूंपुर विलेज स्थित एक होटल की बेसमेंट में लगी आग पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया है. मौके पर पहुंची पांच फायर टेंडरों की मदद से आग बुझाई गई. वहीं हाल के अग्निकांडों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है.

Advertisement
X
हुमायूंपुर होटल की आग पर पाया गया काबू (Representational Photo: ITG)
हुमायूंपुर होटल की आग पर पाया गया काबू (Representational Photo: ITG)

दिल्ली के हुमायूंपुर इलाके में एक होटल की बेसमेंट में आग लग गई. आग को बुझा लिया गया है. राजधानी में हाल के आग के घटनाओं के बाद दिल्ली सरकार हरकत में आ गई है और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ी बैठक बुला ली है.

दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव के पास हुमायूंपुर विलेज में एक होटल की बेसमेंट में आग लग गई थी. जैसे ही खबर मिली, दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. फायर फाइटर्स ने काफी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और हालात सामान्य हो गए. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी और इससे कितना नुकसान हुआ.

यह घटना उस वक्त हुई जब दिल्ली में पहले से ही आग की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं. मालवीय नगर में लगी आग का मामला अभी लोगों के जहन में ताजा ही है. इन सब घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फैसला किया कि अब सख्त कदम उठाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: Reality Check: कहीं एक्सपायर्ड सिलेंडर, कहीं फायर पंप जाम... दिल्ली अग्निकांड के बाद जागा यूपी का फायर विभाग

Advertisement

इसी के चलते शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी. इस बैठक में कई बड़े विभागों के अफसर शामिल होंगे जैसे दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद, DDA यानी दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली जल बोर्ड और राजस्व विभाग.

बैठक में बात होगी कि आग की घटनाएं रोकने के लिए क्या किया जाए, सुरक्षा के नियमों का सही तरीके से पालन कैसे हो, अगर कहीं आग लगे तो सभी एजेंसियां मिलकर कितनी जल्दी और बेहतर तरीके से काम कर सकती हैं. सरकार का मकसद है कि दिल्ली में आग की घटनाओं पर लगाम लगे और लोग सुरक्षित रहें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement