scorecardresearch
 

रामजस विवाद: केजरीवाल जी तो हर मुद्दे पर कूद जाते हैं- महेश गिरी

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में छात्रों के बीच हुई झड़प राजनीतिक रंग ले चुका है जिसमें हर पार्टी अपनी-अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी हैं तो वहीं अब यह मामला देशद्रोह बनाम देशभक्त की शक्ल भी ले चुका है.

Advertisement
X
बीजेपी सांसद महेश गिरी
बीजेपी सांसद महेश गिरी

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में छात्रों के बीच हुई झड़प राजनीतिक रंग ले चुका है जिसमें हर पार्टी अपनी-अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी हैं तो वहीं अब यह मामला देशद्रोह बनाम देशभक्त की शक्ल भी ले चुका है.


दरअसल, शहीद की बेटी गुरमेहर कौर ने पहले तो एबीवीपी के खिलाफ मोर्चा खोला और फिर एक तस्वीर के जरिए उन्होंने कहा कि उनके पिता को पाकिस्तान ने नहीं मारा, बल्कि युद्ध ने मारा है. इसके बाद इस पर राजनीति गर्मा गई. एक तरफ जहां एबीवीपी ने तिरंगा मार्च निकाला तो वहीं लेफ्ट विंग समर्थित छात्र संगठन आईसा ने भी मार्च निकाला. दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी एबीवीपी के खिलाफ अपनी शिकायत लेकर एलजी अनिल बैजल से मिले.


केजरीवाल के मैदान में आते ही बीजेपी के सांसद महेश गिरी ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल हर मुद्दे पर कूद जाते हैं. इससे पहले जब जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगे थे तभी वो छात्रों को समर्थन देने जेएनयू पहुंच गए थे.

Advertisement

गिरी के मुताबिक जो सेना बॉर्डर पर शहीद होती है बात उसके सम्मान की होनी चाहिए तो वहीं जो भी सोशल मीडिया पर रेप की धमकी देता है तो उसकी सत्यता की जांच होनी चाहिए और फिर कार्रवाई होनी चाहिए, ये एक गंभीर मामला है.

ने यह भी कहा कि फ्रीडम ऑफ स्पीच का मतलब क्या है मां को गाली दो, फ्रीडम ऑफ स्पीच की परिभाषा क्या है इसको भी समझना चाहिए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement