scorecardresearch
 

आयकर विभाग ने दिल्ली में मारा छापा, 500 करोड़ की एंट्री का पता चला

आयकर विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में छापेमारी की है. नोएडा आयकर विभाग ने ब्लैक मनी एंट्री ऑपरेटर के यहां पर छापा मारा है. जांच के दौरान करीब 500 करोड़ रुपये की राशि का पता चला है,

Advertisement
X
आयकर विभाग ने की छापेमारी
आयकर विभाग ने की छापेमारी

आयकर विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में छापेमारी की है. नोएडा आयकर विभाग ने ब्लैक मनी एंट्री ऑपरेटर के यहां पर छापा मारा है. जांच के दौरान करीब 500 करोड़ रुपये की राशि का पता चला है, बताया जा रहा है कि विभाग पिछले 6 माह से ऑपरेटर की गतिविधियों पर नज़र रख रहा था.

जांच के बाद पता लगा है कि यह ऑपरेटर पहले 200 शेल कंपनियां बनाई गई थी, उन्हीं कंपनियों के जरिये काले धन को सफेद करने का सारा खेल किया जा रहा था. छापे के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और एंट्रियों के सबूत भी मिले हैं. इस दौरान पिछले कुछ दिनों में ही 350 करोड़ रुपये किन लोगों से आये, और कहां दिये गये इससे संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं.

पहले ईडी ने की थी छापेमारी
इससे पहले हाल ही में ने काले धन को वैध बनाने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करते हुए उनके दो एंट्री ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया था. इन एंट्री ऑपरेटरों पर पिछले 3 माह में लगभग 8000 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप था. ईडी के अनुसार, दोनों ने अपने आरोपों को कबूल कर लिया था. उन्होंने बताया कि इन दोनों ने 26 शेल कंपनियों को मैनेज किया था. जिसके तहत लगभग 8000 करोड़ रुपयों की गड़बड़ी का आरोप लगा था. ईडी ने बताया ये लोग बिचौलियों की मदद से फंड के ट्रांजेक्शन को मैनेज किया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement