scorecardresearch
 

'पहली बार निर्जल व्रत रखूंगी, थोड़ी नर्वस हूं...' करवा चौथ पर दिल्ली के बाजार में दिखी रौनक, शादीशुदा दोस्तों के साथ पहुंचीं अविवाहित लड़कियां

दिल्ली के लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में करवा चौथ को लेकर रौनक देखने को मिली. कोई पहली बार निर्जल व्रत रखने को लेकर उत्साहित है, तो कोई छह साल से इस त्योहार को मनाती आ रही है. महिलाएं मेहंदी लगवाने, चूड़ियां खरीदने और साज-श्रृंगार का सामान लेने पहुंचीं. इस भीड़ में शादीशुदा महिलाओं के साथ आईं अविवाहित लड़कियां भी त्योहार की खुशियों में शामिल नजर आईं.

Advertisement
X
पति की लंबी उम्र के लिए रखा है व्रत. (Photo: Screengrab)
पति की लंबी उम्र के लिए रखा है व्रत. (Photo: Screengrab)

करवा चौथ को लेकर दिल्ली के फेमस मार्केट लाजपत नगर में खूब रौनक देखने को मिली. बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ी. वहीं हर तरफ खरीदारी करती महिलाएं नजर आईं. किसी के हाथ में शॉपिंग बैग था, तो कोई मेहंदी लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही थी. आज 29 अक्टूबर को यह त्योहार मनाया जा रहा है. इस व्रत में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं और रात में चांद देखकर व्रत खोलती हैं.

दिल्ली के बाजार की तस्वीरें बता रही थीं कि करवा चौथ को लेकर महिलाओं में कितना उत्साह है. पूरा मार्केट रंग-बिरंगी लाइटों से सजा हुआ था. कपड़ों की दुकानों पर भीड़ थी. ज्वेलरी की दुकानों पर भी महिलाएं अपने मनपसंद सामान चुन रही थीं. चूड़ियां, सूट, साड़ी और श्रृंगार के सामान की दुकानों पर भी खूब खरीदारी हुई.

मेहंदी लगवाने के लिए आई आकांक्षा मेहरा ने बताया कि इस बार उनका पहला करवा चौथ है. उन्होंने कहा कि वह इसको लेकर काफी खुश भी हैं और थोड़ी नर्वस भी. आकांक्षा ने कहा कि पहली बार मैं पूरे दिन निर्जला व्रत रखूंगी. इससे पहले मैंने कभी फास्ट नहीं रखा है. लेकिन अच्छा भी लग रहा है. मेहंदी लगवाने के लिए लाजपत नगर आई हूं, यहां अच्छा लग रहा है. मेहंदी से पहले मार्केट से खरीदारी भी की है. सूट लिया है, करवा चौथ का सभी सामान लिया है, श्रृंगार का सामान लिया है. कल का मुझे बहुत इंतजार है.

Advertisement

karwa chauth moon waiting beauty preparations mehndi market buzzes a day before festival

यह भी पढ़ें: खाकी पहनकर निभाती हैं फर्ज, करवाचौथ पर सुहाग के लिए नहीं लगाने होंगे छुट्टी के चक्कर, SP ने दिया ऐसा तोहफा कि खिल उठे चेहरे


वहीं श्रेया ने बताया कि वह करवा चौथ की खरीदारी के लिए लाजपत नगर आई हैं. उन्होंने कहा यहां मेहंदी लगवा रही हूं. मार्केट आकर बहुत अच्छा लग रहा है. मार्केट में खूब रौनक है. हमने बहुत सारी शॉपिंग की है. इस त्योहार का हमें बहुत दिल से इंतजार रहता है. मुझे 6 साल हो गए करवा चौथ मनाते. हुए इस साल मेरा छठवां साल है. बाजार में अपनी सहेलियों के साथ आई एक अविवाहित लड़की ने कहा कि उसकी जिन दोस्तों की शादी हो गई है, वे यहां करवा चौथ की तैयारी के लिए मार्केट आई हैं. उसने सभी शादीशुदा जोड़ों को हैप्पी करवा चौथ कहा.

वहीं अंकिता ने कहा कि वह अपने पति के लिए व्रत रख रही हैं. उन्होंने कहा कि मेहंदी लगवाने आई हूं, मेहंदी लगवा रही हूं अपने पति के लिए. भूखे-प्यासे रहकर पति की लंबी उम्र की कामना करूंगी. पूरी तैयारी करवा चौथ की कर रहे हैं जोर-शोर से. कुल मिलाकर लाजपत नगर मार्केट में करवा चौथ से पहले का माहौल पूरी तरह से उत्सव जैसा नजर आया. खरीदारी, मेहंदी और रोशनी से बाजार चहल-पहल से भरा हुआ दिखा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement