scorecardresearch
 

दिल्लीः ऑड इवन के दौरान चलेगी पर्यावरण बसें, रजिस्ट्रेशन शुरू

दूसरे चरण के प्रचार के लिए 'दिल्ली बोले दिल से, ऑड इवन फिर से' नारा तय किया गया है. इस बार पर्यावरण बस सेवा की शुरुआत होने वाली है.

Advertisement
X
दिल्ली बोले दिल से, ऑड इवन फिर से
दिल्ली बोले दिल से, ऑड इवन फिर से

राजधानी दिल्ली में 15 अप्रैल से दूसरे चरण के लिए ऑड इवन सिस्टम लागू हो जाएगा. इसके लिए मंगलवार को आयोजित कॉर्डिनेशन बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. बैठक के बाद कहा गया है कि एक अप्रैल से इस अभियान का प्रचार शुरू होगा.

दिल्ली बोले दिल से, ऑड इवन फिर से
बैठक में इस चरण के प्रचार के लिए 'दिल्ली बोले दिल से, ' नारा तय किया गया है. इस बार पर्यावरण बस सेवा की शुरुआत होने वाली है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई है. रजिस्ट्रेशन के लिए लगने वाली राशि अलग-अलग तय की गई है.

6 अप्रैल से लगेंगे ट्रायल मॉनिटर
जानकारी के मुताबिक एक कमिटी पूर्व सैनिकों का इंटरव्यू लेना शुरू करने वाली है. ये सैनिक अभियान का संभालेंगे. वहीं इमरजेंसी सेवा में एसडीएम को लगाया जाएगा. तय कार्यक्रम के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर में 6 अप्रैल से ही ट्रायल मॉनिटर लगा दिए जाएंगे.

Advertisement

एनसीआर के लिए राज्यों को लिखा पत्र
योजना की प्रशासनिक टीम के मुताबिक एनसीआर में आते सभी राज्यों को पत्र लिखकर उनका सहयोग मांगा जा रहा है. मेट्रो के लिए भी किया जा रहा है. 13 अप्रैल को छत्रसाल स्टेडियम में इन सभी टीम को शपथ दिलवाई जाएगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement