scorecardresearch
 

अब बारिश के चांस कम... आसमान रहेगा साफ! दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली में कल हल्की बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन फिलहाल आगे बारिश के आसार नहीं हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है. दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में गर्मी का असर और अधिक महसूस हो सकता है.

Advertisement
X
दिल्ली में आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं. (Photo: Pixabay)
दिल्ली में आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं. (Photo: Pixabay)

दिल्ली में फरवरी का मौसम अब करवट बदल रहा है. तापमान में अचानक आई गर्माहट ने लोगों को समय से पहले गर्मी का एहसास करा दिया है. सर्दी के विदा होने के संकेत साफ हैं और आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज महसूस हो सकता है.

18 फरवरी को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, दिनभर आसमान पर बादलों का डेरा रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने की संभावना है.

आज भी दिल्ली-NCR में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 26°C से 28°C और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक रहने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों चुभती गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, मौसम ने लिया यूटर्न! मुंबई तक असर

अधिकतम तापमान में उछाल

फरवरी के महीने में तापमान में लगातार उछाल देखने को मिला है. IMD रीजनल मेटियोरोलॉजिकल सेंटर, न्यू दिल्ली के आंकड़ों के अनुसार 2 फरवरी 2026 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.5°C और न्यूनतम 10.4°C दर्ज किया गया था. वहीं 16 फरवरी 2026 को अधिकतम तापमान बढ़कर 31.6°C तक पहुंच गया.

Advertisement

18 फरवरी को न्यूनतम तापमान भी 15.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है. लगातार बढ़ते तापमान ने संकेत दिया है कि राजधानी में गर्मी सामान्य से पहले दस्तक देने लगी है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

20 फरवरी 2026 को दिल्ली में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी. अधिकतम तापमान 27°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1°C से 5.0°C तक ज्यादा दर्ज हो सकता है.

21 फरवरी को भी आसमान साफ रहने की उम्मीद है. इस दिन अधिकतम तापमान 28°C से 30°C और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने की संभावना है. वहीं, नई दिल्ली सफदरजंग में 23 फरवरी से 24 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 31°C तक पहुंच सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement