scorecardresearch
 

तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर 12वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, दिल्ली के स्कूल में आत्महत्या

दिल्ली में शाहदरा जिले के कृष्णा नगर में एक स्कूल में छात्रा ने आत्महत्या कर ली. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम सीन टीम, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
X
शाहदरा जिले के कृष्णा नगर में एक स्कूल में छात्रा ने आत्महत्या कर ली. (Photo: ITG)
शाहदरा जिले के कृष्णा नगर में एक स्कूल में छात्रा ने आत्महत्या कर ली. (Photo: ITG)

दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि छात्रा अपने साथ एक बोतल में कोई केमिकल या पेट्रोल लेकर स्कूल आई थी. छात्रा की मौत हो गई है. वहीं, कहा जा रहा है कि उसके पास से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है. परिवार के मुताबिक, छात्रा की उम्र 17 साल है.

यह घटना शाहदरा जिले के कृष्णा नगर की बताई जा रही है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम सीन टीम, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस ने बताया कि स्कूल के गार्ड रूम के पीछे 12वीं कक्षा की छात्रा जली हुई हालत में मिली. शुरुआती जांच-पड़ताल के दौरान छात्रा के स्कूल बैग से कुछ सामान भी बरामद किया गया.

नोट:- अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement