scorecardresearch
 

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, IPL मैच के लिए DMRC ने बढ़ाई टाइमिंग

DC vs KKR: अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार, 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला होगा. क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) ने खास इंतजाम किए हैं. DMRC के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए आम दिनों की तुलना में मैच के दिन दिल्ली मेट्रो देर रात तक चलेगी.

Advertisement
X
DMRC changed Delhi Metro timing for IPL match DC vs KKR (File Photo-ITG)
DMRC changed Delhi Metro timing for IPL match DC vs KKR (File Photo-ITG)

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए बड़ा ऐलान किया है. अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले IPL मैच के दिन मेट्रो सर्विस की टाइमिंग बढ़ाने का ऐलान किया है.DMRC  के मुताबिक, आम दिनों की तुलना में मैच के दिन मेट्रो सेवाएं देर रात तक जारी रहेंगी. सभी लाइनों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित) पर आखिरी ट्रेन का समय करीब 1 से 2 घंटे बढ़ाया जाएगा. इससे मैच खत्म होने के बाद दर्शक रात में भी आसानी से अपने घर पहुंच सकेंगे.

8 मई को किन टीमों के बीच IPL मुकाबला?
8 मई को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रोमांचक मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. जो शाम 7 बजे से रात करीब 10:30 बजे तक चलेगा. मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम के आसपास के मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने की उम्मीद है. अरुण जेटली स्टेडियम के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक, सिविल लाइंस, प्रगति मैदान और अन्य आसपास के स्टेशन हैं. 

दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, IPL मैच को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
 

यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो प्रशासन ने फैसला लिया है कि सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेनों का संचालन देर रात तक जारी रहेगा. बता दें कि DMRC की ओर से हर साल आईपीएल और बड़े मैचों के दौरान ऐसी व्यवस्था की जाती है. ऐसे में मैच के बाद भी बड़ी संख्या में दर्शक मेट्रो से सफर करते हैं.

Advertisement

वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी मैच के दिन स्टेडियम के आसपास यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शाम 7 बजे मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के आसपास भारी भीड़ जमा होने की संभावना है. ऐसे में अगर आप इस इलाके से होकर गुजरते हैं तो दूसरा रास्ता चुनना बेहतर होगा.

मैच की वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक खास ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और DMRC दोनों ने सलाह दी है कि दर्शक ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करें. इससे ट्रैफिक जाम से बचाव होगा और यात्रा आसान रहेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement