scorecardresearch
 

साइकोपैथ है IRS की बेटी का 'किलर' राहुल मीणा? पिता को नशे की लत और बेटे को सट्टे की, गांव में बदनाम परिवार

दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में जांच तेज होते ही कई सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं. आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके पास से नकदी और जेवर बरामद हुए हैं. पुलिस का दावा है कि वारदात पूरी तरह योजनाबद्ध थी और आरोपी घर की व्यवस्था से भली-भांति परिचित था.

Advertisement
X
राहुल मीणा के साइकोपैथ होने की बात सामने आ रही है (Photo: itg)
राहुल मीणा के साइकोपैथ होने की बात सामने आ रही है (Photo: itg)

दिल्ली के अमर कॉलोनी में हाल में हुए आईआरएस अधिकारी की बेटी के रेप और हत्या के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. 

साइकोपैथ है राहुल मीणा?

जांच टीम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार हुए आरोपी राहुल मीणा का व्यवहार साइकोपैथ यानी मानसिक रूप से असामान्य और बेहद आक्रामक प्रवृत्ति का दिखाई पड़ रहा है. जांच में यह भी सामने आया है कि वह अपने गांव में पहले से ही बदनाम रहा है. एक ओर जहां उसके पिता को शराब की लत है वहीं वह खुद दिन रात सट्टेबाजी करता है. वह खासतौर पर ‘तीन पत्ती’ और अन्य ऑनलाइन ऐप्स पर भी पैसे लगाता था.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहुल  के कब्जे से एक लाख रुपये से अधिक की नकदी और घर से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं. ये सब कुछ द्वारका के उसी होटल से मिला है, जहां पर राहुल वारदात के पहले और बाद में छुपा हुआ था. बताया जा रहा है कि उसने होटल का किराया भी उसी चोरी के पैसे से चुकाया गया था, जो उसने IRS के घर से निकाले थे.

Advertisement

मोबाइल चार्जर गला घोंटकर ली जान
 
बताते चलें कि राहुल मीणा करीब आठ महीने तक अधिकारी के परिवार के यहां घरेलू काम करता रहा था, लेकिन लगभग एक महीने पहले उसे नौकरी से हटा दिया गया था. अब उसे रेप और हत्या के इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यूपीएससी की तैयारी कर रही  IRS की बेटी के साथ पहले कथित दुष्कर्म किया गया और उसके बाद मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. 

वारदात के दिन सुबह 6.30 बजे राहुल को सोसाइटी में घुसते हुए  कुछ ड्राइवरों ने पहचान लिया था और उससे पूछा कि - तुम तो नौकरी से निकाल दिए गए हो इतनी सुबह यहां क्या कर रहे हो. इसपर उसने काम ढूंढने आने की बात कही थी.  यानी वह युवती के माता पिता के जिम जाने और उसके अकेले होने का इंतजार कर रहा था. वह 6:30 बजे सोसाइटी में दाखिल हुआ. करीब 6:39 बजे घर में घुसा और करीब 7:30 बजे घर से निकल गया. जब लड़की के माता-पिता सुबह करीब 8 बजे जिम से घर लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को खून से लथपथ पाया. पीड़िता के कपड़े फटे हुए थे और वह कमर से नीचे नग्न थी.

Advertisement

वारदात के बाद होटल में जा छुपा था

वारदात के बाद आरोपी भागकर द्वारका स्थित एक होटल में छिप गया था. पुलिस का कहना है कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं, जिनके आधार पर अदालत में यह साबित किया जाएगा कि आरोपी ने किस तरह योजनाबद्ध तरीके से उस घर को निशाना बनाया, जहां वह पहले काम कर चुका था. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को घर की पूरी व्यवस्था की जानकारी थी.  

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement