scorecardresearch
 

दिल्ली में होगा देश के सबसे बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन, CM रेखा गुप्ता करेंगी उद्घाटन

दिल्ली में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित होने जा रहा है. यह रक्तदान शिविर भारतीय सशस्त्र बलों और थैलेसीमिया के योद्धाओं को समर्पित किया जा रहा है. इस मेगा रक्तदान अभियान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा.

Advertisement
X
इस अभियान का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी. (Photo: ITG)
इस अभियान का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी. (Photo: ITG)

दिल्ली के जापानी पार्क में 2 अगस्त को मेगा रक्तदान शिविर आयोजित होने जा रहा है. इस शिविर का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी. इसका आयोजन लक्ष्मी तरु फाउंडेशन कर रहा है. आयोजकों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य देश में स्वैच्छिक रक्तदान को जनांदोलन बनाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों की जिंदगी बचाने के पुनीत कार्य से आम लोगों को जोडना है. 

इस बार का रक्तदान शिविर भारतीय सशस्त्र बलों और थैलेसीमिया के योद्धाओं को समर्पित किया जा रहा है. इस रक्तदान अभियान के जरिए लगभग 3100 यूनिट रक्त संग्रहीत करने का लक्ष्य है. लक्ष्मी तरु फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष विपिन गर्ग कहना है कि इस रक्तदान के जरिए प्राप्त रक्त का इस्तेमाल सशस्त्र बलों के जवानों, थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों और प्रमुख अस्पतालों में उपचाराधीन हजारों मरीजों के जीवन बचाने के लिए दिया जाएगा. 

रक्तदान के आयोजकों का कहना है कि चूंकि सेना के हर जवान के रक्त की हर बूंद किसी न किसी को नया जीवन देती है, लिहाजा रक्तदान के जरिए हासिल रक्त का इस्तेमाल उनके लिए ही किया जाना चाहिए.

लक्ष्मी तरु फाउंडेशन के महासचिव अंकित गर्ग का कहना है कि यह रक्तदान अभियान सिर्फ रिकॉर्ड बनाने का प्रयास नहीं, बल्कि पूरे देश को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का राष्ट्रीय अभियान है. 

Advertisement

उन्होंने युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, कॉरपोरेट जगत और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में इस रक्तदान शिविर में आने की अपील भी की. इस शिविर के आयोजन से जुड़े ऑर्थोपेडिक डॉ. महेश कुमार का कहना है कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है. 

इस आयोजन से बाइकर और हीलर सिंपल अरोड़ा व युग संस्कृति न्यास के संस्थापक और अध्यक्ष आचार्य धर्मबीर भी जुड़े हैं. सबका इस शिविर के बारे में कहना है कि चूंकि रक्तदान मानव सेवा का ही एक रूप है, जो बिना किसी भेदभाव के किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देता है. प्रत्येक सक्षम नागरिक को इस कार्य में अवश्य भाग लेना चाहिए.

कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी 1,000 से अधिक बाइकर्स की भव्य तिरंगा रैली

भारत के सबसे बड़े मेगा रक्तदान अभियान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई 2026 (रविवार) सुबह 7:00 बजे जेएमडी टेंट, जापानी पार्क, रोहिणी से एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा.

इस रैली को उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. रैली में 1,000 से अधिक महिला व पुरुष बाइकर्स, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. तिरंगा रैली का उद्देश्य देशवासियों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और राष्ट्रसेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है.

Advertisement

लक्ष्मीतरु फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष विपिन गर्ग ने बताया कि 2 अगस्त को आयोजित होने वाला मेगा रक्तदान अभियान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान बनाने के लक्ष्य के साथ आयोजित किया जा रहा है. इस अभियान का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी. अभियान के तहत लगभग 3,100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है.

उन्होंने बताया कि एकत्रित रक्त भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और एम्स, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग, हिंदू राव सहित विभिन्न प्रमुख अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

फाउंडेशन के महासचिव अंकित गर्ग ने कहा कि यह अभियान केवल विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास नहीं, बल्कि पूरे देश में स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन बनाने का राष्ट्रीय मिशन है. उन्होंने युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, कॉरपोरेट जगत और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस जनहित अभियान को सफल बनाने की अपील की.

इस अभियान से जुड़े ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. महेश कुमार ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए. अभियान में बाइकर और हीलर सिंपल अरोड़ा व युग संस्कृति न्यास के संस्थापक और  अध्यक्ष आचार्य धर्मबीर सहित अनेक सामाजिक संगठन भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं.

Advertisement

कारगिल विजय दिवस पर आयोजित यह तिरंगा बाइक रैली राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सेवा और रक्तदान के प्रति जनजागरूकता का एक ऐतिहासिक अभियान होगी, जो 2 अगस्त को होने वाले भारत के सबसे बड़े मेगा रक्तदान शिविर का संदेश दिल्ली और देशभर के लोगों तक पहुंचाएगी.

(Input: Shree Narayan)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement