scorecardresearch
 
AAP के विज्ञापन पर भड़की बीजेपी, दे डाली कोर्ट जाने की धमकी

आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की ओर से हाल में टीवी चैनलों पर दिए गए विज्ञापनों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का ‘उल्लंघन’ करार देते हुए बीजेपी ने शुक्रवार को धमकी दी कि अगर इन्हें तुरंत नहीं हटाया गया तो वह कोर्ट जाएगी.

Advertisement
X
CM अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया (फाइल)

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह ने बयान जारी कर कहा कि हालांकि विज्ञापन में का चेहरा नहीं दिखाया जा रहा रहा है, लेकिन बार-बार उनका नाम लेकर उन्हें ‘गरीबों का मसीहा’ बताया जा रहा है. यही नहीं, इसमें अन्य दलों के नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया को जाना सुप्रीम कोर्ट के आदेश का घोर ‘उल्लंघन’ है.

बता दें कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने हाल में विज्ञापन देकर बताया है कि कैसे उसने दिल्ली में प्रशासन में सुधार किया है.

- इनपुट भाषा

Advertisement
Advertisement