scorecardresearch
 

AAP और BJP से दलित सबसे ज्यादा परेशान: अजय माकन

दिल्ली में कांग्रेस पार्टी केजरीवाल की दिल्ली सरकार और बीजेपी की निगम सरकार के द्वारा दलित वर्ग की अनदेखी के खिलाफ 8 मार्च से दलित न्याय मार्च का आयोजन करेगी.

Advertisement
X
प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेसी नेता अजय माकन व अन्य
प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेसी नेता अजय माकन व अन्य

दिल्ली में कांग्रेस पार्टी केजरीवाल की दिल्ली सरकार और बीजेपी की निगम सरकार के द्वारा दलित वर्ग की अनदेखी के खिलाफ 8 मार्च से दलित न्याय मार्च का आयोजन करेगी. कांग्रेस दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि निगम के 46 आरक्षित वार्डों में 8 मार्च सुबह 9 बजे मंगोलपुरी से 'दलित न्याय मार्च' का आयोजन किया जाएगा जो 10-12 दिन तक अलग-अलग वार्ड में चलता रहेगा.

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि निगम के सफाई कर्मचारियों को अपना वेतन लेने के लिए पांच-पांच बार हडताल पर जाना पड़ा है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जिन्होंने पंजाब में दलित वर्ग से उपमुख्यमंत्री बनाने का वायदा किया है, उनकी अपनी कैबिनेट में पिछले 6 महीने से दलित वर्ग का कोई मंत्री नहीं है.

Advertisement

ने कहा कि आप पार्टी की दिल्ली सरकार व भाजपा की निगम सरकार के कार्यकाल में दिल्ली के दलित वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ी है. क्योंकि दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को अपना वेतन व एरियर लेने के लिए पांच-पांच बार हड़ताल पर जाना पड़ा है. आप पार्टी की दिल्ली सरकार ने निगम में सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती तथा अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने पर भी पांबदी लगा रखी है. अर्थात दिल्ली सरकार के इस तुगलकी फैसले से सबसे ज्यादा दलित वर्ग प्रभावित हुआ है.

माकन ने कहा कि के वक्त एस.सी./एस.टी./ओ.बी.सी. के कॉलेज जाने वाले 13898 छात्रों को 2014-15 में वजीफा दिया गया था वहीं यह वजीफा घटकर आप पार्टी के शासन यानि 2015-16 में केवल 8361 छात्रों को दिया गया.

ने अन्य उदाहरण देते हुए कहा कि बड़े दुख की बात है पिछले 6 महीने से आप पार्टी की दिल्ली सरकार में कोई भी ऐसा मंत्री नही है जो दलित वर्ग का प्रतिनिधित्व करता हो. जबकि पंजाब के हाल ही में हुए चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब की जनता को गुमराह करते हुए कहा था कि वे पंजाब में दलित वर्ग से उपमुख्यमंत्री बनाएंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement