scorecardresearch
 

आज हुआ असली 'दिल्ली वाली ठंड' का एहसास, पर्यटकों ने इंडिया गेट पर किया डांस

ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली में सैलानियों की मस्ती भी शुरू हो गई है. आज इंडिया गेट पर बाहर से आए पर्यटकों ने जम कर डांस किया...

Advertisement
X
इंडिया गेट पर डांस करता एक टूरिस्ट (Photo- Shubham Gupta)
इंडिया गेट पर डांस करता एक टूरिस्ट (Photo- Shubham Gupta)

दिल्ली में आख‍िरकार आज असल दिल्ली वाली ठंड का अहसास हुआ. बीते कुछ दिनों की बात की जाए तो दिल्ली में सिर्फ स्मॉग ही स्मॉग नजर आ रहा था. लेकिन आज दिल्ली में स्मॉग नहीं, बल्कि फॉग नजर आया. सुबह से ही सैलानी दिल्ली में इंडिया गेट पर काफी तादाद में दिखाई दिए. हर कोई आज मौसम का मजा ले रहा था.

बच्चों के

इसी बीच आगरा के एक डांस ग्रूप ने अचानक ही इंडिया गेट पर करना शुरू कर दिया, जिसे देख कर यहां खड़े सभी सैलानी इन डांसर को देखने लग गए. विदेशी सैलानी भी खासे प्रभावित हुए इन बच्चों से. हर कोई अपना मोबाइल फोन निकालकर खुद की फोटो छोड़ कर इन बच्चों की फोटो लेने लगा. इन डांसर की उम्र 13 से 18 साल थी. इन बच्चों ने ऐसे ऐसे डांस स्टेप दिखाए कि हर कोई दंग रह गया. बच्चों ने कहा हमें बहुत पसंद है. उनका किया हुआ हर स्टंट हम कर लेते हैं.  

Advertisement

बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली में 11 और 12 दिसम्बर को बारिश हुई थी, जिसके बाद स्मॉग भी खत्म हुआ और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. 25°cहै. वहीं न्यूनतम तापमान 12°c है. स्मॉग को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकारी ने फायर ब्रिगेड द्वारा पानी का छिड़काव करया था. मगर उससे भी दिल्ली के मौसम पर कोई असर होता नजर नहीं आया. लेकिन जब बारिश हुई तो ऐसा लगा जैसे भगवान ने दिल्ली के लोगों की सुन ली हो. क्योंकि ये महीना दिसम्बर का है. आमतौर पर इस वक्त बारिश नहीं होती है. लेकिन बेमौसम हुई बारिश ने दिल्ली का मौसम खुशनुमा बना दिया है.

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी. तो दिल्ली वालों अब तैयार हो जाएं का आनंद उठाने के लिए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement