scorecardresearch
 

AAP के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जल्द, योगेंद्र बोले-'मेरा सपना, केजरीवाल बनें PM'

आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची 10-15 दिनों में जारी कर देगी. आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले नई दिल्ली में पार्टी नेता संजय सिंह ने यह जानकारी दी.

Advertisement
X
AAP नेता संजय सिंह
AAP नेता संजय सिंह

आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची 10-15 दिनों में जारी कर देगी. आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले नई दिल्ली में पार्टी नेता संजय सिंह ने यह जानकारी दी.

पार्टी की बैठक से बाहर आने के बाद संजय सिंह ने बताया कि दो दिन तक चलने वाली बैठक में राज्यों के प्रतिनिधि भी आए हुए हैं और लोकसभा चुनाव की तैयारी की राज्यवार चर्चा की जा रही है. माना जा रहा है कि पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची में बड़े नेताओं के नाम ही शामिल होंगे. यानी फिलहाल इस सूची की तैयारी के लिए पार्टी को कोई खास छंटनी नहीं करनी पड़ेगी.

बैठक से पहले पार्टी नेता योगेंद्र यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए संकेत दिए कि अरविंद केजरीवाल पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी हो सकते हैं. योगेंद्र ने कहा कि उनका सपना है कि केजरीवाल पीएम बनें.

योगेंद्र ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी का माहौल बना हुआ है. देश के पास और विकल्प होने चाहिए. हम कोशिश करेंगे विकल्प देने की.

Advertisement

लोकसभा उम्मीदवारी के बारे में पूछे जाने पर योगेंद्र यादव ने कहा कि अभी कुमार विश्वास के अमेठी से चुनाव लड़ने पर औपचारिक फैसला नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि पार्टी की बैठक में दिल्ली चुनाव नतीजों की समीक्षा की जाएगी और लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति पर विचार किया जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement