scorecardresearch
 

AAP नेता संजय सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखी चिट्ठी, RML में खराब खाने का उठाया मुद्दा

संजय सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि दिल्ली के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है. कोरोना संकट के समय अस्पतालों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है किंतु आरएमएल अस्पताल में ऐसा नहीं किया जा रहा है.

Advertisement
X
आप सांसद संजय सिंह (फाइल फोटो)
आप सांसद संजय सिंह (फाइल फोटो)

  • आप सांसद संजय सिंह ने लिखी स्वास्थ्य मंत्री को चिट्ठी
  • चिट्ठी में आरएमएल अस्पताल में खाने की दिक्कत बताई

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में खराब क्वालिटी का भोजन मिल रहा है. पत्र में संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का हवाला दिया है.

पत्र में संजय सिंह ने लिखा है, "दिल्ली स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है. कोरोना संकट के समय अस्पतालों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है किंतु आरएमएल अस्पताल में ऐसा नहीं किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अस्पताल में भर्ती मरीज को जानवरों से भी बदतर खाना खिलाया जा रहा है."

Advertisement

अपनी चिट्ठी में संजय सिंह ने आगे लिखा है, "इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के प्रति घोर नाराजगी है. अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त विषय का संज्ञान लेते हुए अस्पताल में भोजन और इलाज आदि की व्यवस्था ठीक कराने व दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की कृपा करें."

Advertisement
Advertisement