दिल्ली सरकार का कहना है कि ऐप पर आधारित ओला कैब्स और उबर की राष्ट्रीय राजधानी में चलने वाली 80 फीसदी से ज्यादा टैक्सी फिट नहीं हैं.
80 से 85 गाड़ियां अनफिट
सरकार ने पिछले महीने दोनों टैक्सी सेवाओं से कहा था कि अगर वे अपनी को नियमित करना चाहते हैं तो अपने ड्राइवरों और गाड़ियों की पूरी जानकारी सरकार को उपलब्ध कराएं. दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया, 'हमने और कैब्स द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों की जांच की और पाया कि उनके 80 से 85 फीसदी वाहन दुरुस्त नहीं हैं. ज्यादातर के पास दिल्ली में चलने का परमिट नहीं है. या तो उनके पास अखिल भारतीय परमिट है या फिर वे पड़ोसी राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश या हरियाणा के हैं.'
उबर के पास 10 हजार टैक्सियां
परिवहन मंत्री ने कहा, 'कई वाहन डीजल चालित हैं, जो परिवहन विभाग द्वारा बनाए गए नियमों का उल्लंघन है. आंकड़ों के मुताबिक, के पास 10,000 टैक्सियां और ओला कैब्स के पास 8,000 गाड़ियां हैं.
-इनपुट भाषा से