छत्तीसगढ़ में उफनते नाले में एक कार बह गई. इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी लापता बताए जा रहे हैं. दोनों की जान बचाने के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम का अभियान जारी है. मामला छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ का है. लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रविवार की शाम ये हादसा हुआ. कार में सवार पति-पत्नी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली.