scorecardresearch
 

चलती ट्रेन से लटके मोबाइल चोर को मारी लात और गिरा दिया नीचे... रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Azad Hind Express Viral Video Thief: चलती ट्रेन के गेट पर लटके एक कथित मोबाइल चोर को सह-यात्री द्वारा लात मारकर नीचे गिराने का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
 आजाद हिंद एक्सप्रेस में खौफनाक वारदात.(Photo:Screengrab)
आजाद हिंद एक्सप्रेस में खौफनाक वारदात.(Photo:Screengrab)

चलती ट्रेनों में मोबाइल झपटमारी और चोरी की घटनाएं आम हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के उरकुरा-मांडर रेलवे सेक्शन के बीच आजाद हिंद एक्सप्रेस में जो कुछ हुआ, उसने कानूनी और सामाजिक हलकों में बहस छेड़ दी है. ट्रेन से मोबाइल चोरी कर भागने की कोशिश कर रहे एक युवक को ट्रेन के अंदर बैठे एक यात्री ने बेरहमी से लात मारकर चलती ट्रेन से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरा दिया. इस पूरी घटना का ट्रेन में ही सफर कर रहे एक अन्य यात्री ने वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है. वीडियो संज्ञान में आते ही रेलवे पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए लात मारने वाले आरोपी यात्री को दबोच लिया है.

जानकारी के अनुसार, घटना के समय ट्रेन तेज रफ्तार से दौड़ रही थी. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कथित मोबाइल चोर ट्रेन के दरवाजे के पास लटका हुआ है. इसी दौरान अंदर बैठे एक यात्री ने उसे लात मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया.

वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपीएफ पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की. लात मारने वाले आरोपी यात्री आर. सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. देखें VIDEO:- 

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 117(3) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

वहीं, ट्रेन से गिरकर घायल हुए कथित मोबाइल चोर की तलाश में जीआरपीएफ की टीम जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो को भी अहम सबूत के रूप में शामिल किया गया है. देखें VIDEO:- 

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement