रायपुर
रायपुर (Raipur) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक जिला है (Districts of Chhattisgarh). इसका प्रशासनिक मुख्यालय रायपुर शहर है (Raipur Administrative Headquarter). 2 मिलियन की आबादी के साथ, यह छत्तीसगढ़ का सबसे अधिक आबादी वाला जिला है. यह ऊपरी महानदी नदी घाटी के दक्षिण पूर्वी भाग पर स्थित है और यह जिले की मुख्य नदी भी है (Raipur Mahanadi River). इसके दक्षिण और पूर्व में सीमावर्ती पहाड़ियों पर स्थित है. यह जिला छत्तीसगढ़ के मैदान पर स्थित है. जब जिले को तीन भागों में विभाजित किया गया था, तो पहाड़ियों के पास के क्षेत्र अलग हो गए थे. जिले के उत्तर में बलौदा बाजार जिले, पूर्व में महासमुंद जिले, दक्षिण में गरियाबंद और धमतरी जिले और पश्चिम में दुर्ग और बेमेतरा जिले हैं (Raipur Geographical Location).
रायपुर जिला प्रशासनिक रूप से 4 तहसीलों और 4 विकास खंडों में विभाजित है (Raipur Tehsils and Blocks). इस जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र - रायपुर और 9 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं (Raipur Constituencies). इस जिले का कुल क्षेत्रफल 2,891.98 वर्ग किलोमीटर हैं (Raipur Area).
2011 की जनगणना के अनुसार रायपुर जिले की जनसंख्या 2,160,876 है (Raipur Population). जिले में जनसंख्या घनत्व 750 निवासियों प्रति वर्ग किलोमीटर है (Raipur Density). रायपुर में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 983 महिलाओं का लिंगानुपात है (Raipur Sex Ratio) और साक्षरता दर 76.43 प्रतिशत है (Raipur Literacy). जिले की 61.77 प्रतिशत आबादी छत्तीसगढ़ी, 25.16 फीसदी हिंदी और 3.21 फीसदी उड़िया बोलती है (Raipur Languages).
इस क्षेत्र की प्रमुख फसल धान है. इस जिले में 50 से अधिक बड़े और मध्यम स्तर के उद्योग हैं जिन्होंने 10,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान की है. जिला खनिज संसाधनों में समृद्ध है और यहां कई वन्यजीव अभयारण्य हैं (Raipur Economy).
रायपुर जिला, छत्तीसगढ़ के बाकी मैदानों की तरह, कभी दक्षिण कोसल के नाम से जाना जाता था और मौर्य साम्राज्य के अधीन माना जाता था (Raipur History).
Chhattisgarh State Butterfly: छत्तीसगढ़ की पहली 'राज्य तितली' बनी ऑरेंज ओकलीफ. पंख बंद होने पर दिखती है सूखा पत्ता, उड़ान में बिखेरती है मोहक रंग. पढ़िए नई राज्यीय तितली की खासियत...
छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टेशन मास्टर ने फुर्ती दिखाते हुए एक महिला की जान बचा ली. महिला अपने दो बच्चों के साथ स्टेशन पहुंची थी और चलती ट्रेन की तरफ बढ़ने लगी. बच्चे उसे रोकने की कोशिश करते रहे. उन्होंने स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी. इसके बाद स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय दौड़कर पहुंचे और महिला का हाथ पकड़कर उसे ट्रेन की चपेट में आने से रोक लिया.
छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती ट्रेन की तरफ बढ़ने लगी. बच्चों की गुहार सुनकर स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय तुरंत दौड़े और महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई इलाके में शनिवार देर रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई. पुलिस के मुताबिक, पति ने कथित तौर पर पत्नी और दो नाबालिग बच्चों पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया. तीनों की मौत हो गई, जबकि आरोपी ने वारदात के बाद खुद को भी घायल कर लिया.
रायपुर के ताराचंद चोपकर पिछले 55 वर्षों से शिरडी में साईं बाबा के दर्शन करते आ रहे हैं। बेटे की मन्नत पूरी होने पर उन्होंने परिवार के साथ साईं बाबा मंदिर पहुंचकर करीब 14 लाख रुपये कीमत का सोने का नक्काशीदार मुकुट अर्पित किया।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में शरिया कोर्ट की वैधता पर बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कहा कि निजी धार्मिक संस्थाएं या शरिया कोर्ट कानूनी अदालत का दर्जा नहीं रखतीं. इसीलिए किसी भी महिला या पुरुष की वैवाहिक स्थिति का निर्धारण सिर्फ सक्षम न्यायालय ही कर सकता है.
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने भरण-पोषण से जुड़े मामले में कहा है कि पति को भी पत्नी की आय और कमाई के सोर्स को लेकर सवाल करने का पूरा हक है. कोर्ट ने इस मामले में कहा है कि पति को जिरह का हक है.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद शव जला दिया, फिर गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की झूठी कहानी रच दी. दरअसल, 16 अप्रैल की रात सब्जी बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी दौरान पति ने पत्नी का गला दबा दिया. इसके बाद शव को आंगन में जलाकर हड्डियां जमीन में दबा दीं.
छत्तीसगढ़ पुलिस ने काले और खराब नोटों को केमिकल से नए नोटों में बदलने और रकम दोगुनी करने का झांसा देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. महाराष्ट्र के खंडाला स्थित रिसॉर्ट से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. मौके से 4 करोड़ रुपये से अधिक नकद, 17 मोबाइल, काले कागज के नोट और कांच की प्लेटें बरामद हुईं.
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने मंगलवार शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने 22 IAS और एक IFS अधिकारी के दायित्वों में बदलाव किया है. इस फेरबदल में छह जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं. कांकेर, कवर्धा, गरियाबंद, मुंगेली, सक्ती और मोहला-मानपुर को नए कलेक्टर मिले हैं. IFS विवेक आचार्य को पर्यटन मंडल से हटाकर वन विभाग में वापस भेजा गया है.
रायपुर में गर्लफ्रेंड को रोकने के लिए कार के बोनट पर चढ़ा युवक करीब 200 मीटर तक कार के साथ घिसटता रहा. फिर सड़क पर जा गिरा. पुलिस के मुताबिक, इसके बाद कार उसके ऊपर चढ़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्ज किया है. कार चला रहा भरत मंगनानी फिलहाल फरार है.
जिस चावल की खुशबू कभी रायगढ़ के एक छोटे से गांव तक सीमित थी, आज उसकी महक देश की राजधानी दिल्ली तक है. जबरदस्त मांग और ₹180 प्रति किलो तक की कीमत ने स्थानीय किसानों की तकदीर बदल दी है.
रायपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक के साथ ऐसी बेरहमी की गई कि उसकी जान पर बन आई. चलती ट्रेन में कुछ लोगों ने उसे पहले पीटा और फिर लात मारकर ट्रेन से बाहर फेंक दिया. चंद रुपये के मोबाइल के लिए किसी की जिंदगी दांव पर लगाने की यह घटना कई सवाल खड़े करती है.
रायपुर में एक युवक को चलती ट्रेन से लात मारकर बाहर फेंक दिया गया. आरोप है कि युवक ने एक शख्स का मोबाइल चुरा लिया था. लेकिन चोरी करके वो ट्रेन से बाहर जाता तबतक लोग जान गए. बचने के लिए वो ट्रेन से लटक गया. अपना मोबाइल पाने के लिए शख्स ने युवक को लात मारकर नीचे गिरा दिया. देखें वीडियो
Azad Hind Express Viral Video Thief: चलती ट्रेन के गेट पर लटके एक कथित मोबाइल चोर को सह-यात्री द्वारा लात मारकर नीचे गिराने का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में एक मकान से एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है.
Raipur Crime: छत्तीसगढ़ के मशहूर 'चावल बाबा' उर्फ नरेंद्र नयन शास्त्री पर नोएडा के डॉक्टर से 40 लाख रुपये की ठगी का आरोप. बुरी आत्माओं का डर दिखाकर पैसे ऐंठे. रायपुर में FIR दर्ज. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत हो गई. विस्फोट के बाद लगी आग पर एसडीआरएफ ने समय रहते काबू पा लिया. शुरुआती जांच में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की आशंका जताई गई है, हालांकि विस्फोट के वास्तविक कारणों की पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद होगी.
छत्तीसगढ़ की लोक कला और पंडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो गया है. वे बीते कुछ समय से बीमार चल रही थीं और शनिवार तड़के उन्होंने रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली.
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का लंबी बीमारी के बाद रायपुर AIIMS में निधन हो गया। उनके जाने से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश के कला जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन को कला और संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया।
रायपुर पुलिस ने देशभर के 300 से ज्यादा फाइव स्टार होटलों में ठगी और चोरी करने वाले अंतरराज्यीय शातिर ठग बिंगसन जॉन को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है. आरोपी महंगे होटलों में ठहरकर खुद को विदेशी पर्यटकों का गाइड, अंग्रेजी शिक्षक और योगा टीचर बताता था. होटल की सुविधाओं का आनंद लेने के बाद बिना बिल चुकाए फरार हो जाता था.