scorecardresearch
 

राजद और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने के बदले सुशील मोदी ने नीतीश को दिया BJP के समर्थन का ऑफर

नीतीश के आरजेडी और कांग्रेस से गठबंधन को तोड़कर बीजेपी से हाथ मिलाने के कयासों के बीच बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को एक ऑफर दिया है. मोदी के अनुसार अगर नीतीश कुमार राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ते हैं तो बीजेपी ऐसे में उनकी सरकार को बचाए रखने के लिए समर्थन देने पर विचार कर सकती है.

Advertisement
X
सुशील मोदी और नीतीश कुमार
सुशील मोदी और नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के समर्थन दिए जाने के बाद बिहार के महागठबंधन सरकार में दरार पैदा हो गई है. एक और जहां राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस, नीतीश कुमार के इस फैसले से नाराज हैं, वहीं दूसरी ओर बीजेपी इस फैसले से काफी उत्साहित है.

ऐसे में नीतीश के आरजेडी और कांग्रेस से गठबंधन को तोड़कर बीजेपी से हाथ मिलाने के कयासों के बीच बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को एक ऑफर दिया है. मोदी के अनुसार अगर नीतीश कुमार राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ते हैं तो बीजेपी ऐसे में उनकी सरकार को बचाए रखने के लिए समर्थन देने पर विचार कर सकती है.

गौरतलब है कि हाल के दिनों में ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई फैसलों पर उनका खुलकर समर्थन किया है जैसे कि पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी, जीएसटी और सबसे ताजा उदाहरण हैं. रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति के लिए समर्थन देने के नीतीश के फैसले से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद काफी नाराज हैं और उन्होंने इसे नीतीश की ऐतिहासिक भूल भी करार दिया है.

Advertisement

बिहार विधानसभा की बात करें तो इस वक्त के पास 80, जदयू के पास 71 और कांग्रेस के पास 27 विधायक हैं. जिनकी कुल संख्या मिलाकर 178 होती है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास 57 विधायक हैं. ऐसे हालात में अगर नीतीश आरजेडी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ते हैं तो वह बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं. शायद इसी बात को ध्यान में रखकर सुशील मोदी ने को बीजेपी का समर्थन देने का ऑफर दिया है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement