scorecardresearch
 

लालू बोले, विधानसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे जीतन राम मांझी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि जीतन राम मांझी बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे. उन्हें हटाए जाने की अटकलों में कोई दम नहीं है.

Advertisement
X

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ने मंगलवार को कहा कि जीतन राम मांझी बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे. उन्हें हटाए जाने की अटकलों में कोई दम नहीं है.

दिल्ली से पटना पहुंचे लालू ने कहा, 'मांझी अगले बने रहेंगे. उनको हटाने की अटकलें मीडिया की उपज हैं. उन्होंने अपने अंदाज में मीडिया के लोगों से कहा, 'आप लोग माला जपते रहिए.'

लालू ने मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में अपहृत एक युवक का शव बरामद होने पर भड़के सांप्रदायिक दंगे में चार लोगों की मौत की घटना की निंदा करते हुए कहा कि बुधवार को वह प्रभावित गांव का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, वह कम है. लालू ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने मांझी और वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की है.

सोमवार को जनता दल (युनाइटेड) के जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा था कि मांझी मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे. उन्हें हटाए जाने की पार्टी की कोई योजना नहीं है. बिहार में सत्तारूढ़ जद (यू) सरकार को राजद का भी समर्थन प्राप्त है. राज्य में विधानसभा चुनाव इसी साल होना है.

Advertisement

- इनपुट IANS

Advertisement
Advertisement