राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की बिगड़ती हालत के खिलाफ जन अधिकार पार्टी ने शनिवार को बिहार बंद का ऐलान किया है. मधेपुरा से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ता सुबह होते ही हड़ताल को कामयाब बनाने में लग गए. सहरसा-मधेपुरा में सबसे पहले इसका असर देखने को मिला. बाद में पूर्वी बिहार के अन्य जिलों में ही इसकी शुरुआत की खबर सामने आई है.
दरभंगा में रोकी गई ट्रेन
पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजार में जुलूस की शक्ल में निकलकर सुबह-सुबह खुल रही दुकानें बंद करवाई. इसके बाद सड़क और रेलवे यातायात को रोकने की कोशिश की गई. दरभंगा रेलवे स्टेशन पर दरभंगा-दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को कुछ घंटों तक रोका गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारे भी लगाए.
Jan Adhikar Party workers block Darbhanga-Delhi Bihar Sampark Kranti train at Darbhanga Station.
— ANI (@ANI_news)
बढ़ती राजनीतिक हत्याओं पर उभरा गुस्सा
पार्टी प्रमुख पप्पू यादव ने कहा कि राज्य में लगातार राजनीतिक हत्याएं बढ़ रही है. कानून व्यवस्था नाम की कोई बात नहीं दिखती और राज्य सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है. उन्होंने प्रदेश सरकार पर बिहार को फिर से के बुरे दौर की याद दिलाने वाला करार दिया. उन्होंने कहा कि हालत सुधरने तक उनकी पार्टी हरसंभव तरीके से सरकार का विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे.
राष्ट्रपति से मिले जीतनराम मांझी
बिहार में गिरते लॉ एंड ऑर्डर के मसले पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की. उन्होंने राष्ट्रपति को राज्य में हो रही राजनीतिक हत्याओं और बढ़ते अपराध की जानकारी दी. मांझी ने राष्ट्रपति से इस बारे में हस्तक्षेप का अनुरोध किया.