scorecardresearch
 

बिहार: बिस्मिल्लाह खान के नाम पर डुमरांव में खुलेगा सांस्कृतिक विश्वविद्यालय

बिस्मिल्लाह खान के नाम पर स्थापित होने वाला विश्वविद्यालय तकरीबन 10 एकड़ की जमीन पर बनेगा और इसके लिए राज्य सरकार ने जमीन अधिग्रहण करने का भी प्रस्ताव दिया है.

Advertisement
X
मशहूर शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान
मशहूर शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान

  • तकरीबन 10 एकड़ की जमीन पर बनेगा विश्वविद्यालय
  • बिस्मिल्लाह खान का बक्सर के डुमरांव में हुआ था जन्म

मशहूर शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान के पर बक्सर जिले के डुमरांव में बिहार सरकार जल्द एक सांस्कृतिक विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी. कला और संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस बात का ऐलान किया कि राज्य सरकार बक्सर के डुमरांव में बिस्मिल्लाह खान के नाम पर सांस्कृतिक विश्वविद्यालय का निर्माण करवाएगी.

बिहार सरकार का ऐलान

कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा, 'ने फैसला लिया है कि जल्द ही बक्सर के डुमरांव में मशहूर शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान के नाम पर एक संस्कृति को विश्व विद्यालय की शुरुआत की जाएगी.'

गौरतलब है, बिस्मिल्लाह खान का जन्म 21 मार्च 1916 में बक्सर के डुमरांव में हुआ था.

सरकार ने जमीन अधिग्रहण दिया प्रस्ताव

Advertisement

जानकारी के मुताबिक के नाम पर स्थापित होने वाला विश्वविद्यालय तकरीबन 10 एकड़ की जमीन पर बनेगा और इसके लिए राज्य सरकार ने जमीन अधिग्रहण करने का भी प्रस्ताव दिया है.

प्रमोद कुमार ने बताया कि बिहार में जन्मे जो भी महान और मशहूर कलाकार हैं उनकी उपलब्धियों से आने वाली पीढ़ी को अवगत कराने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है.

प्रमोद कुमार ने बताया कि सांस्कृतिक विश्वविद्यालय में बिहार के मशहूर और विश्व विख्यात कलाकारों के बारे में डॉक्यूमेंट्री फिल्म के तौर पर जानकारियां उपलब्ध होगी. उन्होंने बताया कि इन मशहूर हस्तियों से जुड़ी हुई सभी स्मृति चिन्हों को भी इस संस्कृति विश्वविद्यालय में रखा जाएगा.

Advertisement
Advertisement