scorecardresearch
 

पटना: CM नीतीश कुमार ने डूबते हुए सूर्य देवता को दिया अर्घ्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार शाम अपने सरकारी आवास, 1 Anne Marg में भगवान भास्कर को अपने परिवार के निकट सदस्यों के साथ अर्घ्य अर्पित किया और राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

Advertisement
X
नीतीश कुमार
नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार शाम अपने सरकारी आवास, 1 Anne Marg में भगवान भास्कर को अपने परिवार के निकट सदस्यों के साथ अर्घ्य अर्पित किया और राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. अपने आवास भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के बाद नीतीश कुमार पटना के अन्य घाटों का भ्रमण किया और छठ व्रतियों एवं राज्य वासियों को छठ की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने तमाम घाटों पर छठ व्रतियों के लिए की गई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया.

नीतीश कुमार ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण
का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने जिला प्रशासन द्वारा छठ की तैयारी पर खुशी जताई. 'मुझे खुशी है कि बिना किसी बाधा के इतनी संख्या में पर आए हैं और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा भी नहीं हो रही है. मैं जिला प्रशासन को इसके लिए बधाई देता हूं',

Advertisement

प्रशासन की तरफ से रखी जा रही है निगरानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक सोमवार की सुबह को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों का पर्व समाप्त नहीं हो जाता तब तक प्रशासन की ओर से पूरी तौर पर निगरानी रखी जाएगी. 'गंगा घाटों पर चौकसी उदयगामी सूर्य के अर्घ्य समाप्त होने और जब तक लोग नदी तट से वापस न चले जाएं तब तक इसी प्रकार की चौकसी बनी रहेगी', नीतीश कुमार ने कहा छठ पर्व को लेकर नीतीश ने कहा यह एक ऐसा पर्व है जिसमें आत्मानुशासन देखने को मिलता है और ऐसा जबरदस्त आत्मानुशासन कभी और देखने को नहीं मिलता.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement