scorecardresearch
 
Advertisement

यूपी की राजनीति में कौन है अब्दुल जिस पर ओवैसी और सपा के बीच छिड़ गई है जंग

यूपी की राजनीति में कौन है अब्दुल जिस पर ओवैसी और सपा के बीच छिड़ गई है जंग

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों अब्दुल शब्द को लेकर एक बड़ा विवाद छिड़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अपनी रैलियों में अक्सर कहते हैं कि अब्दुल अब किसी की दरी नहीं उठाएगा और न ही बिछाएगा. इसका मतलब यह है कि मुसलमान अब उन पार्टियों के लिए महज एक वोट बैंक बनकर नहीं रहेंगे जो चुनाव जीतने के बाद उन्हें भूल जाती हैं. ओवैसी के इस बयान से समाजवादी पार्टी काफी नाराज दिखाई दे रही है.

Advertisement
Advertisement