scorecardresearch
 

नीतीश पर हमले के लिए तेजस्वी ने गिनाए इन दिग्गज नेताओं के नाम

जेडीयू से निष्कासित नेता श्याम रजक को आरजेडी में सदस्यता दिलाते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमले किए हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको नीतीश कुमार ने ठगा नहीं. इस दौरान तेजस्वी यादव ने जॉर्ज फर्नांडीज से लेकर दिग्विजय सिंह और जीतनराम मांझी तक का नाम गिनाया.

Advertisement
X
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
स्टोरी हाइलाइट्स
  • श्याम रजक ने आरजेडी का आज थामा दामन
  • तेजस्वी ने जॉर्ज से लेकर मांझी तक गिनाए नाम
  • श्याम रजक बिहार के दलित चेहरा माने जाते हैं

बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक समीकरण सेट किए जाने लगे हैं. बिहार में दलित चेहरा माने जाने वाले श्याम रजक ने नीतीश कुमार का साथ छोड़कर आरजेडी का दामन थाम लिया है. एक तरह से उनकी घर वापसी हुई है, क्योंकि रजक एक दौर में लालू यादव के करीबी नेता माने जाते थे. रजक को आरजेडी में सदस्यता दिलाते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमले किए हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको नीतीश कुमार ने ठगा नहीं. 


तेजस्वी ने नीतीश पर हमले के लिए उनके पुराने तमाम सहयोगी नेताओं के नाम गिनाए हैं, जिन्होंने नीतीश के चलते जेडीयू छोड़ दिया है या फिर उन्हें पार्टी के बाहर का रास्ता दिखा दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि चाहे जॉर्ज फर्नांडीज जी हों, दिग्विजय सिंह जी हों, जीतन राम मांझी जी हों या फिर शरद यादव जी हों इन सबको नीतीश कुमार ने ठगा है. नाम गिनवाएंगे तो पूरी किताब भर जाएगी.


तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ताधारी दलों में नाराजगी है. चाहे सीएए हो, सीएए हो या ट्रिपल तलाक का मामला हो, या फिर ओबीसी के आरक्षण को खत्म करने की कोशिश हो, लेकिन नीतीश कुमार सिर्फ कुर्सी के लिए हर समझौता कर रहे हैं. नीतीश कुमार बिहार और विकास का पर्याय नहीं हैं.


वहीं, श्याम रजक ने कहा, 'मैं आज अपने घर में वापस आकर भावुक हो रहा हूं. हम सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए राजनीति में आए थे. यहां से जाने के बाद यह बदल रही थी. मैंने हर समय कोशिश की कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को जारी रखा जाए. हमारे नेता लालू प्रसाद यादव ने ही हमें बताया था कि सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहना है, क्योंकि इस देश में जो गरीब हैं, पिछड़ा हैं, सवर्ण में भी जो गरीब हैं वे आज अपने आप को लाचार समझ रहे हैं. देश में उनकी स्थिति बेहद खराब है. श्याम रजक ने कहा कि मैंने जब सरकार में रहते दलितों के लिए विधानसभा का घेराव किया तो तभी खटकने लगा था. मुझे पहली बार लालू यादव और राबड़ी ने मंत्री बनाया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement