scorecardresearch
 

ओजेम्पिक जैसी वेट लॉस दवाएं लेने के बाद भी नहीं घट रहा वजन, AIIMS में इलाज के लिए पहुंच रहे ऐसे मरीज

ओजेम्पिक और मौंजारो जैसी दवाओं का वजन कम करने में यूज काफी बढ़ रहा है, लेकिन एम्स के डॉक्टरों के अनुसार हर किसी पर इन दवाओं का असर समान नहीं होता है. कई मरीजों को इन दवाओं से वजन कम करने में सफलता नहीं मिली है.

Advertisement
X
ओजेम्पिक से वजन कम? (PC: AI-generated)
ओजेम्पिक से वजन कम? (PC: AI-generated)

बीते कुछ सालों में ओजेम्पिक और मौंजारो जैसी दवाओं का इस्तेमाल बहुत बढ़ा है. दावा किया जाता है कि इनसे तेजी से वजन कम होता है. कई लोगों ने इन दवाओं की मदद से वजन घटाया भी है. लेकिन हर किसी पर इनका असर एक जैसा नहीं हो रहा है. AIIMS दिल्ली के डॉक्टरों के मुताबिक, उनके पास मोटापे की समस्या से पीड़ित करीब 20 फीसदी मरीज ऐसे आ रहे हैं, जिन्होंने कई महीनों तक ओजेम्पिक या मौंजारो जैसी दवाएं ली थीं, लेकिन उनका वजन इनसे घटा ही नहीं है.  

ओज़ेम्पिक और मौंजारो दोनों प्रिस्क्रिप्शन दवा है जो इंजेक्शन के रूप में उपलब्ध होती है. इनको पेट के निचले हिस्से जांघ या ऊपर की बांह की स्किन के नीचे लगाया जाता है. इनका यूज डायबिटीज कंट्रोल के साथ- साथ अब वजन कम करने के लिए भी किया जा रहा है. कई लोग कम दिनों में वजन घटाने की चाहत में इनका यूज कर रहे हैं. लेकिन खास फायदा नहीं हो रहा है. 

AIIMS के डॉक्टरों के मुताबिक, ओजेम्पिक और मौंजारो को लेने वाले कई मरीज ऐसे हैं जिन्होंने डॉक्टर की सलाह पर ही दवा शुरू की थी. उन्होंने कई महीने तक दवा ली, डोज भी बढ़ा दी, लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ. ऐसे में अब ये लोग वजन कम करने के दूसरे तरीकों के बारे में सलाह लेने के लिए एम्स पहुंच रहे हैं. यहां इन मरीजों को वेट लॉस के लिए अच्छा लाइफस्टाइल फॉलो करने और अच्छे खानपान के बारे में बताया जा रहा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन को WHO की बड़ी मंजूरी, अब दुनिया के दूसरे देशों में भी उपलब्ध होगी

हर व्यक्ति में दवा का असर अलग

एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक,ओजेम्पिक और मौंजारो ऐसी दवाएं जीएलपी-1 और जीआईपी हार्मोन की नकल करती हैं. ओजेम्पिक में सेमाग्लूटाइड और मौंजारो में टिरजेपाटाइड नाम की दवा होती है. इनको खाने के बाद भूख कम लगती है और जल्दी पेट भरने का एहसास होता है. इससे लोग कम खाना खाते हैं. जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है, लेकिन हर मामले में ये तरीका सही नहीं है. डॉक्टरों का कहना है कि वजन कम करने की दवा सबके लिए नहीं है. इसे वजन घटाने का आसान शॉर्टकट भी नहीं समझना चाहिए . अगर दवाओं पर निर्भर रहते हैं तो शरीर पर इनके कई साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए दवा बेहतर या वेट लॉस प्रोसीजर? भारतीय स्टडी में पता चला, जानें किससे मिलता है ज्यादा फायदा

अच्छा खानपान और लाइफस्टाइल सबसे जरूरी

एम्स के मेडिसिन विभाग के एक डॉक्टर ने बताया कि आजकल सोशल मीडिया पर वजन घटाने वाली इन दवाओं को लेकर काफी बातें होती हैं. कुछ मरीज कहते हैं कि उनके किसी दोस्त या रिश्तेदार का वजन इन दवाओं से कम हुआ है, तो उनका क्यों नहीं, इसका जवाब ये है कि दवा सभी पर काम करे ये जरूरी नहीं है. वजन घटाने का सबसे बेस्ट तरीका अच्छा लाइफस्टाइल और खानपान ही है, हालांकि अगर वजन बहुत बढ़ गया है और उसकी वजह से दूसरे अंगों पर भी असर पड़ रहा है तो फिर डॉक्टर की सलाह से आप दवाएं ले सकते हैं या सर्जरी की जरूरत पर भी बात कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement