scorecardresearch
 

Fruits in Diabetes: डायबिटीज में इन फलों से रहें सावधान, ज्यादा खाने पर बिगड़ सकती है शुगर

डायबिटीज में खान-पान का संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है. फल स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं लेकिन कुछ फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स इतना अधिक होता है कि वो अचानक ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह के इन फलों को नहीं खाना चाहिए.

Advertisement
X
डायबिटीज में इन फलों से रहें सावधान (Photo: Getty)
डायबिटीज में इन फलों से रहें सावधान (Photo: Getty)

डायबिटीज में दवाई से ज्यादा डाइट जरूरी होती है. इस बीमारी में खानपान का खास ख्याल रखा जाता है क्योंकि जरा सी लापरवाही शुगर लेवल को बिगाड़ सकती है. फल स्वास्थ्य के लिए खजाना होते हैं और इनमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर शरीर के लिए जरूरी होते हैं. लेकिन शुगर के मरीजों के लिए हर फल अच्छा नहीं होता. फलों में प्राकृतिक रूप से फ्रुक्टोज शुगर पाई जाती है जो कुछ फलों में इतनी अधिक होती है कि वो खून में ग्लूकोज के स्तर को अचानक बढ़ा सकते हैं.

ऐसे में एक डायबिटीज रोगी के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि कौन से फल उनकी सेहत के लिए सुपरफूड हैं और कौन से नुकसानदायक. सही चुनाव और सीमित मात्रा में ही फल खाने से आपकी शुगर को नियंत्रित रखने और फलों का पोषण पाने में मदद मिल सकती है.

आम:

फलों का राजा आम स्वाद में लाजवाब है, लेकिन इसमें शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है. एक मध्यम आम में लगभग 45-50 ग्राम शुगर हो सकती है जो अचानक स्पाइक पैदा करती है. इसलिए शुगर के मरीजों को इसे खाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए.

चीकू:

चीकू बहुत मीठा होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी हाई होता है. यह खून में ग्लूकोज के स्तर को बहुत तेजी से बढ़ाता है. इसलिए शुगर के मरीजों को इसे भी खाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए.

Advertisement

अंगूर:

अंगूर के छोटे दानों में भारी मात्रा में नेचुरल शुगर होती है. डायबिटीज के मरीजों के लिए अंगूर पर नियंत्रण रखना मुश्किल होता है, जिससे शुगर लेवल गड़बड़ा जाता है.

लीची:

लीची में कैलोरी और शुगर दोनों ही ज्यादा होते हैं. इसके सेवन से ग्लूकोज लेवल में तत्काल बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

केला:

खासकर पूरी तरह पका हुआ केला. पके हुए केले में स्टार्च शुगर में बदल जाता है जिसका GI बढ़ जाता है. इसलिए शुगर के मरीजों को इसे खाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement